दुल्हन ने कुत्ते के साथ कराया वेडिंग फोटोशूट, डॉगी ने भी दिए गजब के पोज, लोगों ने की वाह-वाही

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: आजकल जब कोई कपल शादी करता है, तो वो सोचता है कि उसका वेडिंग शूट यूनिक हो, ताकि उसकी यादें जिंदगीभर रहें, लेकिन अब अमेरिका से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक महिला ने अपने पति की बजाए पालतू जानवर के साथ फोटोशूट करवाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। महिला ने बाद में इसके पीछे की वजह भी बताई।

फोटोग्राफर रह गए हैरान

फोटोग्राफर रह गए हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की रहने वाली हाना किम लंबे वक्त से जाराड ब्रिकमैन नाम के शख्स को डेट कर रही थीं। कुछ दिनों पहले उन्होंने शादी का फैसला किया और वेडिंग का पूरा वेन्यू डिसाइड हो गया। जब फोटोग्राफर वहां पर पहुंचे तो वो हैरान रह गए, महिला अपने पति के बजाए एक प्यारे से कुत्ते के साथ खड़ी थी। उसके साथ ही उसने वेडिंग शूट की प्लानिंग कर रखी थी।

जंगल में रखा था फंक्शन

जंगल में रखा था फंक्शन

हाना ने पारंपरिक सफेद गाउन पहन रखा था, जो अमेरिका में ज्यादातर लड़कियां शादी में पहनती हैं। उनके पास गोल्डेन रिट्रीवर ब्रीड का एक कुत्ता था, जिसने भी दुल्हे जैसी टाई लगा रखी थी। जब हाना हाथ में गुलदस्ता लेकर कुत्ते के साथ वेडिंग प्लेस पर पहुंची, तो सब चौंक गए। हाना ने बताया कि वो अपनी शादी को यादगार बनाना चाह रही थीं। जिस वजह से उन्होंने कैंप कोल्टन के जंगलों में फंक्शन ऑर्गनाइज किया था। वहीं पर उन्होंने अपने पालतू जानवर के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं।

हर सेरेमनी में कुत्ता मौजूद

हर सेरेमनी में कुत्ता मौजूद

हाला के मुताबिक उनका कुत्ता परिवार के एक सदस्य की तरह है। जब 2014 में वो अपने मंगेतर से मिलीं, तो उसकी वजह भी कुत्ता ही था। इस वजह से उन्होंने वेडिंग शूट में उसका साथ ले जाने का प्लान बनाया। उनकी हर सेरेमनी में वो कुत्ता मौजूद था। वहीं फोटोग्राफर स्टेपनी नैशट्रैब ने कहा कि उन्होंने अब तक सैकड़ों शादियां कवर की हैं, जिसमें ये सबसे अनोखा वेडिंग शूट था। दुल्हन के साथ डॉगी ने भी खूब तस्वीरें खिंचवाईं।

यह भी पढ़ें: आधे घंटे तक मालकिन को बचाने के लिए कोबरा से हीरो की तरह लड़ा कुत्ता, सांप तो मर गया लेकिन...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+