OMG! मरने के 10 दिनों बाद इस महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Recommended Video

नई दिल्ली। कई बार हमारे आसपास कुछ ऐसा होता है जिसपर विश्वास करना मुश्किल होता है। ऐसी ही एक घटना दक्षिण अफ्रीका के म्थ्यासी गांव में हुआ, जहां मरने के 10 दिनों बाद एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जिसमें भी इस खबर के बारे में सुना वो हैरान रह गया।

मरी हुई महिला ने दिया बच्चे को जन्म
10 दिन पहले ही महिला की मौत हो गई थी। उसके शव को को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन जब उसके कफन को खोला गया तो लोग हैरान रह गए। लोगों ने देखा कि मरी हुई महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।

मरने के 10 दिनों बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म
महिला 33 साल की थी और 9 महीने की गर्भवती थी। महिला का नाम नॉमवेलिसो नॉमासोन्तो म्दोयी था। महिला की बीमारी की वजह से अचानक मौत हो गई। महिला के शव को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो लोग हैरान गए गए। जैसे ही लोगों ने ताबूत खोला तो हैरान रह गए। लोगों ने देखा कि 10 दिन पहले मरी महिला ने ताबूत में ही बच्चे को जन्म दे दिया है। डर के मारे लोगों ने ये तक नहीं देखा कि बच्चा लड़का है या लड़की।

महिला को बच्चे के साथ किया दफन
लोगों ने महिला और उसके बच्चे को एक बड़े ताबूत में रखकर दफना दिया। महिला के घर वाले इस घटना से काफी घबराए हुए हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि ये संभव है। मौत के बाद भी महिला के पेट में गैस बनी हुई थी, जिसके दबाव में बच्चा बाहर निकल आया ।












Click it and Unblock the Notifications