VIDEO:यूक्रेनी सैनिक की फोन ने बचाई जान, बुलेटप्रूफ जैकेट पार कर गई गोली, जानें किस कंपनी का है स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 18 जुलाई: आज के दौर में मोबाइल फोन हमारे आम जनजीवन का हिस्सा बन गया है। आए दिन फोन द्वारा लोगों की जान बचाने की खबरे आती रहती हैं। इन दिनों युद्ध के मैदान में रूस के खिलाफ जंग लड़ रहे एक यूक्रेन के सिपाही की फोन ने जान बचाई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में असॉल्ट गन की गोली सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट को पार करते हुए पॉकेट में रखे मोबाइल फोन में जा घुसी। लोग फोन की मजबूती देखकर कायल हो गए हैं।

जंग के मैदान में फोन ने सैनिक को दिया 'जीवनदान

जंग के मैदान में फोन ने सैनिक को दिया 'जीवनदान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस स्टोरी का वीडियो और किस्सा साझा किया गया है। वायरल हो रही इस क्लिप में एक कथित यूक्रेनी सैनिक को अपने बैकपैक से अपना आईफोन निकालते हुए दिखाया गया है। वीडियो में सैनिक अपनी बुलेट प्रूफ जैकेट से अपना आईफोन 11 प्रो निकालता हुए दिख रहा है, जिसके अंदर एक गोली लगने का निशान भी दिख रहा है। 2019 मॉडल के इस आईफोन ने बुलेटप्रूफ जैकेट का काम किया, जिसने सैनिक की जान बचाई।

बुलेटप्रूफ जैकेट में रखे मोबाइल ने ऐसे बचाई जान

बुलेटप्रूफ जैकेट में रखे मोबाइल ने ऐसे बचाई जान

हालांकि गोली लगने के बाद आईफोन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन वह सोल्जर की जान बचाने में कामयाब रहा। 2019 मॉडल के इस फोन ने बुलेट प्रुफ का काम किया और सैनिक की जान बचा ली। सैनिक का कहना है कि अगर यह फोन यहां नहीं रखा होता तो वह आज जिंदा नहीं होता। लोग अब आईफोन की मजबूती की बात कर रहे हैं। रेडिट पर वीडियो और मामला पोस्ट किए जाने के बाद से साढ़े तीन हजार से अधिक अपवोट मिले हैं, जबकि दो सौ से अधिक यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है।

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

एक यूजर ने मजाक में लिखा, एक दिन एक एप्पल आपको डॉक्टर से दूर रखता है। एक अन्य ने कहा, "आईफोन आखिरकार किसी चीज के लिए अच्छे हैं! खुशी है कि वह कहानी बताने के लिए बच गया।" एक तीसरे ने सुझाव दिया, "स्मार्टफोन में उपयोग किए गए मटेरियर के साथ बुलेटप्रूफ वेस्ट क्यों न बनाएं? यह बहुत हल्का होगा!" "आईफोन पर गोली मार दी, या बल्कि, आईफोन में गोली मार दी।"

पहले भी फोन बचा चुका है जान

यह पहली बार नहीं है जब फोन की वजह से किसी यूक्रेनी सैनिक का जान बची है। इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक रूसी सैनिक द्वारा चलाई गई गोली, यूक्रेनी सैनिक के स्मार्टफोन में जा धंसी थी। 45-सेकेंड के वीडियो में, यूक्रेनी सैनिक अपने टूटे हुए फोन में फंसी 7.62 एमएम की गोली दिखा रहा है। सैनिक अपने सहयोगी से कहता है... स्मार्टफोन ने मेरी जान बचाई। वीडियो में गोलियों और विस्फोटों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

रूस यूक्रेन की लड़ाई खत्म होने का नहीं ले रहा है नाम

रूस यूक्रेन की लड़ाई खत्म होने का नहीं ले रहा है नाम

यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर निकोपोल पर गोलाबारी की। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि दो लोग घायल हो गए और दो अन्य मलबे में दबे हुए हैं। शुक्रवार को यूक्रेन ने भी यह घोषणा की थी कि डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र में 10 स्थानों पर हुई गोलाबारी में आठ लोग मारे गए और 13 घायल हो गए। इससे एक दिन पहले कीव ने जानकारी दी थी कि काला सागर में रूसी पनडुब्बी द्वारा दागी गई कलिब्र क्रूज मिसाइलें विन्नित्सिया में एक कार्यालय की इमारत से टकराई थीं। इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+