हनीमून मनाने गए कपल ने जमकर पी शराब, फिर वही होटल खरीद डाला, जिसमें ठहरे थे

लंदन। जून 2017 में 33 साल की जीना ल्‍योंस और 35 साल के मार्क ली की शादी हुई। विवाह के बाद दिसंबर में दोनों तीन हफ्ते के हनीमून टूर पर श्रीलंका गए। श्रीलंका में शहर दूर एक होटल में जीना और मार्क ठहरे। होटल पहुंचते ही दोनों ने जमकर शराब पी। होटल में उनकी पहली रात को वे बोलत लेकर गए और बीच पर बैठकर जमकर पैग लगाए। 12 ग्‍लास रम के पीने के बाद दोनों नशे में चूर हो गए थे। इसी दौरान होटल स्‍टाफ ने बताया कि होटल की लीज लगभग खत्‍म होने वाली है। बस यही बात सुनकर दोनों का दिमाग घूम गया और उन्‍होंने उसी वक्‍त होटल खरीदने का मन बना लिया।

समझ में आई बुजुर्ग दंपति की बात तो पीना शुरू कर दिया

समझ में आई बुजुर्ग दंपति की बात तो पीना शुरू कर दिया

जीना ल्‍योंस ने 'द मिरर' को बताया कि जब बीच पर वे शराब पी रहे थे, तो हमें बताया गया कि होटल की एक महीने की लीज 10,000 पाउंड है। जीना ने कहा, 'लीज का प्राइस सुनने के बाद मुझे और मार्क को लगा कि इस होटल को खरीदना ग्रेट आइडिया होगा।' अगले ही दिन हम एक बुजुर्ग दंपति से मिले। हमें लीज अपने नाम कराने के लिए उन्‍हीं से बात करनी थी, लेकिन उनकी ज्‍यादातर बात हमें समझ नहीं आ रही थी। हमने उसी वक्‍त और शराब पीना शुरू कर दिया।

खरीदने के बाद बदल दिया होटल का नाम

खरीदने के बाद बदल दिया होटल का नाम

जीना और मार्क ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के साथ थोड़ा मोल-भाव करने के बाद हम 30,000 पाउंड मतलब करीब 29 लाख रुपए देकर तीन साल के लिए होटल लीज पर लेने को राजी हो गए। जिस वक्‍त होटल की डील फाइनल हुई, उस वक्‍त मार्क और जीना दोनों नशे में ही थे। डील के बाद जुलाई 2018 से मार्क और जीना होटल के मालिक बन गए। उन्‍होंने होटल का नाम भी बदलकर- 'लकी बीच टैंगल' रख दिया हैbls इसे भी पढ़ें- VIDEO: हॉलीवुड एक्‍टर विल स्मिथ ने हरिद्वार में दिखाई कुंडली तो निकला शनि दोष, बिना देर किए करवाया उपाय

बाद में हुआ पछतावा, लेकिन किस्‍मत ने जल्‍द मारा यू-टर्न

बाद में हुआ पछतावा, लेकिन किस्‍मत ने जल्‍द मारा यू-टर्न

जीना कहती हैं कि उन्‍होंने शराब के नशे में होटल खरीदने का फैसला तो ले लिया, लेकिन मार्च 2018 में जब हमें लीज का 8000 पाउंड देना, तभी पता चला कि वह प्रेग्‍नेंट हैं। जीना कहती हैं, 'मुझे ऐसा लगा कि मैं बच्‍चे को जन्‍म देने से पहले बुरी मां साबित हो चुकी हूं। मुझे अपराध बोध हो रहा था। मुझे लगा कि हमने पैसा वेस्‍ट कर दिया। हमारे कई दोस्‍तों ने भी ऐसा ही कहा। हमने काफी सारा पैसा इसी होटल पर लगा दिया और मैं मां बनने वाली हूं।' जीना ने बताया कि अब हमारे पास कोई रास्‍ता नहीं था, सिवाय इस होटल को चलाने के। हमने ऐसा ही किया और जुलाई में इसका मालिक बनने के बाद होटल चल पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+