Viral Video: लाइव शो के दौरान फैन ने की प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, फिर सिंगर ने सिखाया जोरदार सबक
जुबा, मई 18: आज कल कब कोई बड़ी हस्ती बदतमीजी का शिकार हो जाए, कुछ भी पता नहीं चलता है। भीड़ में मौजूद चेहरे कब कौनसी गंदी हरकत पर उतर जाए इस बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही मशहूर लेडी सिंगर के साथ एक शख्स ने गंदी हरकत करने की कोशिश की। हालांकि तुरंत सिंगर ने उस शख्स को ऐसा सबक सिखाया कि वो आगे से ऐसी हरकत कभी नहीं करेगा।

शख्स ने की प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश
यह चौंकाने वाला घटनाक्रम दक्षिणी सूडान की कैपिटल जुबा का बताया जा रहा है। जहां यूगांडा की मशहूर सिंगर वेरोनिका लगया (Veronica Luggya) स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। इस दौरान अचानक उनके साथ भीड़ में खड़े एक शख्स ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने तुरंत उस शख्स जोरदार सबक सिखा दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। स्टेज के पास खड़े उनके फैन से उनका प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्होंने जो किया उसकी तारीफ हर जगह हो रही है।

सिंगर ने जोरदार तरीके से मारी किक
दरअसल, महिला सिंगर अपनी स्टेज परफॉर्म में दौरान पूरी तरह से तल्लीन थी और वो गाना गाते हुए स्टेज के आगे फैन के पास पहुंच थी। इसी दौरान उनका एक फैन आगे आता है और उनका प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करता है, जिसके बाद सिंगर वेरोनिका लगया उस शख्स को जोरदार तरीके से किक मारती हैं, इसके बाद तुरंत वहां मौजूद सिक्योरिटी में तैनात लोग हरकत में आते हैं और शख्स को पकड़ लेते हैं।

सिंगर की दिलेरी की हो रही हर तरफ तारीफ
हालांकि फैन की गंदी हरकत के बाद भी सिंगर अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस को नहीं रोकती है और गाना चालू रखती है, लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है। कई लोग उनकी इस दिलेरी की तारीफ कर रहे है तो कोई फैन को बुरा भला कह रहे हैं। वैसे आम तौर पर सेलिब्रेटीज अपने फैंस को काफी प्यार करते हैं, लेकिन कुछ फैंस की गंदी हरकत से उनको शर्मिंदा होना पड़ता है।
देखें घटना का पूरा वीडियो...
इस वीडियो को ट्विटर पर MBU ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में वीडियो की जानकारी देते हुए लिखा कि यूगांडा सिंगर वेरोनिका लगया की साउथ सूडान में एक परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन ने उनके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की है। बता दें कि अब तक इस वीडियो पर 3.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और 14 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। सिर्फ 9 सेकंड के इस वीडियो लोग सिंगर की तारीफ में अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications