UFO: प्रोफेसर का समंदर में एलियन क्राफ्ट से हुआ सामना, चौंकाने वाला दावा- इंसानों की ओर बढ़ रहे हैं Aliens!
Professor encounters alien craft: ये पूरी दुनिया रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। कई बार समंदर के अंदर या फिर किसी जंगल में ऐसी-ऐसी चीजें देखने के दावे किये जाते हैं, जिनपर यकीन कर पाना एक बार को किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक दावा हाल ही में किया गया है, जो एलियंस को लेकर है।
बताया जाता है कि पानी के अंदर एक ऐसी चीज है, जो 3,330 प्रति किलोमीटर की तेज रफ्तार से चल सकती है। अब प्रोफेसर बॉब मैक्गवायर ने इसी चीज को लेकर एक डराने और चौंकाने वाला दावा किया है, जिसकी जांच अभी से शुरू कर दी गई है।

दरअसल, ये दावा एलियन क्राफ्ट को लेकर किया गया है। प्रोफेसर ने कहा कि जब वे पनडुब्बी पर थे तो उनका सामना एक एलियन क्राफ्ट से हुआ। उन्होंने कहा कि वे जब रास्ते में थे तो एक आवाज सुनाई दी।
प्रोफेसर ने बताया कि ये बहुत ही ज्यादा अजीबोगरीब थी। हमें लगा कि फुसफुसाहट की आवाज कहीं से तो आ रही है । ये ध्वनि की गति से भी तेज चल रही थी।
बताते चलें कि प्रोफेसर बॉब मैक्गवायर अमेरिका में वर्जीनिया टेक और इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने आज तक अपने किसी भी एक्सपीरियंस को कभी उजागर नहीं किया। मगर पहली बार उन्होंने अनआइडेंटिफइड एनोमलस फेनोमेनन सोसाइटी को इस बात की जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications