अलास्का की पहाड़ियों में क्रैश हुआ 'एलियंस का यान'? LIVE तस्वीर आई सामने
नई दिल्ली: क्या ब्रह्मांड में किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है? क्या सच में एलियंस पृथ्वी पर आते रहते हैं? ये सवाल दशकों से वैज्ञानिकों को परेशान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इनका कोई ठोस जवाब नहीं मिला। एलियंस और उनके यान यूएफओ को देखे जाने की कई खबरें आईं, लेकिन उसको पुख्ता करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

अलास्का में अजीबोगरीब घटना
हाल ही में अलास्का के एक पहाड़ पर विचित्र बादल ने स्थानीय लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कुछ लोगों ने यहां तक दावा कर दिया कि एलियंस का एक यान उस इलाके में क्रैश हुआ है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कई लोगों ने माना गुप्त हथियार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को अमेरिका के सबसे उत्तरी राज्य लेजी माउंटेन के ऊपर अजीबोगरीब बादल दिखाई दिए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तस्वीरें लेकर वायरल कर दीं। कुछ लोगों को लगा कि कोई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन ऐसी खबर मीडिया में नहीं थी। इसके बाद यूएफओ वाली बात को बल मिला। कुछ लोग तो यहां तक मान रहे कि ये एक गुप्त सैन्य हथियार था, जिसके कारण अजीब से बादल नजर आए।

अधिकारियों को करनी पड़ी जांच
कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर इस रहस्यमयी बादल की इतनी ज्यादा चर्चा हो गई कि अधिकारियों को जांच करनी पड़ी। अलास्का स्टेट ट्रूपर्स के मुताबिक एक बचाव दल को आलसी पर्वत पर भेजा गया था। उस दौरान हेलीकॉप्टर ने भी सर्वे किया, लेकिन वहां पर किसी तरह का मलबा नहीं मिला और ना ही कोई संदिग्ध चीज दिखी। हालांकि ये बात जरूर सामने आई कि एक कमर्शियल प्लेन उस वक्त इलाके में उड़ान भर रहा था। बाद में पता करवाया गया तो वो विमान अपने गंतव्य तक पहुंच चुका था।

ये हो सकती है वजह
वैसे तो इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उगते सूरज के साथ कॉमर्शियल प्लेन ने लाइट को रिफलेक्ट किया, जिस वजह से अजीबोगरीब बादल दिखाई दिए।












Click it and Unblock the Notifications