'अमेरिका के इस शहर में UFO और फाइटर जेट्स में हुआ आमना-सामना', लोगों के दावे के बाद फोटो आई सामने

नई दिल्ली, 20 फरवरी: एलियंस को लेकर अभी किसी भी देश के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन आए दिन विदेशों में यूएफओ को देखे जाने का दावा किया जाता है। अब अमेरिका के हवाई में एलियंस के यान को देखे जाने का दावा किया गया। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, लेकिन ये बात कितनी सच है, ये किसी को नहीं पता। (पहली फोटो छोड़ बाकी तस्वीरें सांकेतिक)

ओहू द्वीप के पास दिखी अजीब चीज

ओहू द्वीप के पास दिखी अजीब चीज

यूएफओ साइटिंग्स डेली के मुताबिक ओहू द्वीप के पास एक अजीबोगरीब वस्तु को हवा में मंडराते हुए देखा गया। दावा किया जा रहा कि वो संदिग्ध चीज यूएफओ थी। बाद में उसका सामना अमेरिकी फाइटर जेट्स एफ-22 से हुआ। वो वस्तु काफी देर तक हवा में स्थिर थी।

बादलों से निकलकर गया ऊपर

बादलों से निकलकर गया ऊपर

मामले में स्कॉट वारिंग ने अपने रिसर्च ब्लॉग में लिखा कि वाह, हाल ही में कई लोगों ने हवाई में एक सफेद गोला देखा। एक ने कहा कि एविएशन सेक्टर के व्यक्ति ने कई एफ-22 जेट विमानों को क्षेत्र में एक यूएफओ के बारे में खबर दी थी। उन्होंने बताया कि वो हवाई में लाइव कैम देख रहे थे और बादलों से निकलते हुए इस छोटे सफेद ओर्ब को पकड़ा, जो सीधे ऊपर चला गया। जब वो बादल से बाहर निकला, तो वो 90 डिग्री घूम गया और सीधे ऊपर चला गया।

अन्य लोगों ने कही यही बात

अन्य लोगों ने कही यही बात

ब्लॉगर अकेला नहीं था जिसने यूएफओ को देखा, क्योंकि अन्य शख्स ने सोशल मीडिया पर यूएफओ का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि क्या कोई बता सकता है कि ये अज्ञात उड़ने वाली चीज क्या है? वो कम से कम 30 मिनट तक के लिए स्थिर रही। हवाई में किसी को भी उसकी सटीक जानकारी नहीं थी।

एक दिन पहले भी ऐसी घटना

एक दिन पहले भी ऐसी घटना

वहीं एक दिन पहले हवाई में काउई में भी एक रहस्यमयी वस्तु हवा में देखी गई। इसके बाद अमेरिकी सेना के विमानों ने उड़ान भरी, लेकिन जांच करने पर वो मानवरहित गुब्बारा मिला। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने दावा किया था कि वो उनकी टीम ने गुब्बारे पर फायरिंग करके उसे नीचे नहीं गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+