Emotional Video: पानी पीते-पीते अचानक पूल में गिरा बच्चा, सारी बंदिशे तोड़कर परिवार ने ऐसे बचाई जान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का बच्चा गलती से पूल में गिर जाता है। हाथी अपने बच्चे को बचाने के लिए जुगत भिड़ाता है और दूसरे हाथी के साथ मिलकर पूल में कूद जाता है।

Elephant video: जानवर बेहद प्यारे होते हैं। प्यारे होने के साथ अपने बच्चों के लिए वे कितने चौकन्ने होते हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं। बात अगर हाथियों की करें, तो हाथी हमेशा ही अपने बच्चों को लेकर दो कदम आगे रहते हैं। कहीं खतरे का आभास भी हो, तो वे हमेशा अलर्ट हो जाते हैं। बच्चा किसी खतरे में हो, तो मां उसे बचाने के लिए कोई भी रिस्क लेने के लिए हमेशा तैयार रहती है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी का बच्चा गलती से पानी में गिर जाता है, तो मां तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ती है। बच्चों के लिए हाथी की ये केयर और प्यार वाकई में देखे लायक है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मां के साथ पानी पी रहा था बच्चा और फिर...
वायरल हो रहे वीडियो में हाथी का बच्चा गलती से पानी में गिर जाता है। इतने में हाथी अपने बच्चे को बचाने के लिए काफी परेशान दिखता है। सामने से दौड़ते हुए दूसरा हाथी भी आ जाता है। मानो मां ने उसे तुरंत ही मदद के लिए पुकारा हो। वीडियो Gabriele Corno नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।
वायरल हुआ वीडियो
ये मामला साउथ कोरिया के सियोल जू का है, जहां एक छोटा सा हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ पूल में पानी पीने आता है। लेकिन अचानक बच्चा किसी तरह पानी में गिर पड़ता है। बच्चे को पूल में गिरता देख मां काफी परेशान हो जाता है और उसे बचाने की जुगत भिड़ाने लगती है। इतने में दूर से दूसरा हाथी मदद को भागते हुए आता है।

दोनों हाथियों ने दिखाई सूझबूझ
देखने में ऐसा लग रहा मानो उस मां ने उस हाथी को मदद के लिए पुकारा हो और दूसरा हाथी दौड़ता हुआ अचानक वहां आ पहुंचा हो। इधर पूल में गिरा बच्चा खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता दिख रहा है। फिर दोनों ही हाथी पहले तो अपनी सूंड से बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर ये कोशिश कामयाब ना होती देख दोनों ही दूसरी साइड से पूल में उतरते हैं।

तेज तर्रार दिमाग से बचाई बच्चे की जान
दोनों हाथियों की सूजबूझ और तेज तर्रार दिमाग से वे बच्चे को पूल से बाहर निकालने में कामयाब हो जाते हैं और बच्चे की जान बच जाती है। अब ये वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं कि आखिर कैसे हाथी इतना होशियार हो सकता है कि उसे पता है कि किस तरह उसे पूल में गिरे बच्चे को बचाना है। वीडियो लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

'जानवरों से ज्यादा ईमानदार कोई नहीं...'
लोग हैरान हैं कि हाथियों को कैसे पता रहा होगा कि ये बच्चा इतनी परेशानी में है और इसे बचाना है बस किसी भी तरह। दोनों हाथियों की सूझबूझ से जिस तरह बच्चे की जान बच जाती है, वो वाकई में शानदार है। एक यूजर ने कहा कि हाथी इतना समझदार जानवर होता है। कृपया उसे पिंजरे या फिर जू में रखने की कोशिश ना करें। एक ने कहा कि इस धरती पर जानवरों से ज्यादा ईमानदार कोई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications