एक दूसरे को पैरों से मारते दिखे हाथी, वायरल हुआ दोस्ती का ये प्यारा VIDEO

जानवर बेहद प्यारे होते हैं। कई बार जानवर ऐसा कुछ करते हैं, जिसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हाथियों का वायरल हो रहा है, जिसमें वो आपस में खेलते नजर आ रहे हैं। हाथियों का ये वीडियो दिल जीत लेने वाला है।

वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें दो हाथी नजर आ रहे हैं। पहले हाथी दूसरे को पैर से मारता दिख रहा है और दूसरा हाथी फिर कुछ समय रुकने के बाद उसके शरीर पर अपने पैर से मारने लगता है। ये देखने में बड़ा ही प्यारा लग रहा है।

Elephant

हाथियों की इन अटखेलियों को देखने के बाद कोई भी बोल पड़ेगा वाह! ये दोनों एक दूसरे के साथ ऐसे खेल रहे हैं, मानो आपस में दोस्त हों। एक अगर छेड़खानी कर रहा है तो दूसरा भी पीछे नहीं हट रहा है। इससे हाथियों की बुद्धिमता का भी साफ पता चल रहा है। यूजर्स इस क्लिप को देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कहा कि हाथियों को मजाक भली भांति समझ में आता है। वहीं दूसरे ने कहा कि ये दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं। एक ने कहा कि बेबी हाथी तो बोल रहा होगा कि तुम्हारे जैसा दोस्त मेरा कोई भी नहीं है। वहीं एक और ने कहा कि ये दोनों आपस में भाई हैं। बताते चलें किवीडियो के कैप्शन में भी दोनों हाथियों को सिबलिंग ही कहा गया है।

एक ने कहा कि हाथियों का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+