क्लब में भिड़ीं दो ब्रिटिश मॉडल, बीच सड़क चले लात-घूंसे, स्ट्रीट पर कर दिया न्यूड

नई दिल्ली, 23 मई: शराब के नशे में आपने दो आदमियों को आपस में अक्सर लड़ते हुए हुए देखा होगा। क्या आपने कभी दो सुपर मॉडल को बीच सड़क आपस में लात-घूंसे करते देखा है? स्लोवाकियाई नाइट क्लब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो ब्रिटिश ग्लैमर मॉडल एक-दूसरे को घूंसे और लात मार रही हैं। एक दूसरे के बालों को खींचकर सड़क पर पटक रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपस में भिड़ी दोनों दोस्त

आपस में भिड़ी दोनों दोस्त

ब्रिटेन की रहने वाली दोनों मॉडल क्रिस्टल फोस्टर और बेथ एडम्स को स्लोवाकिया के एक नाइटक्लब में फीस देकर बुलाया गया था। नाइट क्लब में पार्टी के दौरान ब्रिटेन की दोनों मॉडलों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों मॉडल एक-दूसरे की दोस्त भी हैं। क्लब के बॉडीगार्ड्स ने देखा और हस्तक्षेप नहीं करने का फैसला किया क्योंकि दोनों एक दूसरे के साथ हिंसक रूप से लड़ रही थी। लड़ाई के बीच में एक आदमी एक सुनहरे बालों वाली विग को वापस करने के लिए भी आता है लेकिन मॉडल उन पर ध्यान नहीं देती और उनकी लड़ाई जारी रहती है।

एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले

एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले

वीडियो में मॉडल एक-दूसरे से नाइटक्लब के बाहर मारपीट करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों मॉडल एक-दूसरे को बीच सड़क पर लात मारते, थप्पड़ जड़ते, घूंसे मारते और बाल खींचते हुए दिख रही हैं। ब्रतिस्लावा के नाइट क्लब माउ बार में यह झगड़ा चल रहा था तब वहां पर भीड़ भी जमा हो गई थी। दोनों मॉडल के बीच झगड़ा इतना भीषण था कि, उन्हें अपने कपड़ों तक का भी ख्याल ना रहा। लड़ाई के दौरान दोनों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले।

दोनों सड़क पर सेमी न्यूड अवस्था में दिखी

दोनों सड़क पर सेमी न्यूड अवस्था में दिखी

इस झगड़े की सामने आई तस्वीरों में दोनों सड़क पर सेमी न्यूड अवस्था में देखी जा सकती हैं। क्रिस्टल का कहना है कि प्रचार कार्यक्रम में बाउंसरों द्वारा हमला किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। इस हंगामे में एक मॉडल का फोन भी टूट गया क्योंकि बाउंसर ने क्लब के बाहर क्रिस्टल पर हमला कर दिया था। एक मॉडल ने कहा कि, उसने पहले मुझे धक्का दिया, फिर मेरे शरीर पर हमला कर दिया। मैं अपना बचाव कर रही थी लेकिन विवाद बढ़ता गया फिर मैं भी पीछे नहीं हटी।

क्रिस्टल ने प्लेबॉय के लिए मॉडलिंग भी की है

क्रिस्टल ने प्लेबॉय के लिए मॉडलिंग भी की है

क्रिस्टल ने प्लेबॉय के लिए मॉडलिंग भी की है। क्रिस्टल का कहना है कि वह इस हंगामे के बाद सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई और विवाद से घायल होने के बावजूद पहली फ्लाइट लेकर अपने घर पहुंच गई। वहीं बेथ ने ट्वीट कर लिखा कि, 'आज सुबह पुलिस द्वारा पूछताछ करना शानदार था, खासकर जब उन्होंने पूछा कि मैं क्या जॉब करती हूं। मामला दो सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+