VIDEO: बिकिनी गर्ल के बाद मेट्रो में स्कर्ट पहनकर घूमते दिखे लड़के, लोग बोले- 'धरती का अंत तय है'
Boys wore skirt in metro: बिकिनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें दो लड़के लड़कियों की स्कर्ट पहने घूम रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Boys wore denim skirt in Delhi Metro: हर किसी को अपनी इच्छानुसार कपड़े पहनने की पूरी आजादी है। लेकिन इस आजादी को आजकल लोगों ने ट्रेंड बनाकर रखा हुआ है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें दो लड़के अतरंगी कपड़े पहने मेट्रो में घूम रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)
चर्चा में स्कर्ट वाले लड़के
दिल्ली मेट्रो बीते कुछ समय से अजीबोगरीब लोगों और उनकी हरकतों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों बिकिनी गर्ल के बाद अब कुछ लड़के अतरंगी कपड़े पहनकर घूम रहे हैं। ट्रेंड या वायरल होने के नाम पर लड़कों का ये पहनावा देख लोग भी हैरान हैं।
बिकिनी गर्ल के बाद वायरल ये वीडियो
आपने बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में कई तरह के अतरंगी लोगों को देखा होगा। कई बार लोग ऐसी हरकतें करते हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। वायरल हो रहे एक वीडियो में भी ऐसा ही कुछ दिख रहा है, जिसमें दो लड़के स्कर्ट पहने दिख रहे हैं। जी हां! दोनों मेट्रो में एंट्री करते हैं, तो लोग इन्हें हैरत भरी नजरों से देखते हैं।
'इसे बकवास क्यों ना कहा जाए'
देखें भी कैसे ना, मामला ही कुछ ऐसा है। लड़कियों के कपड़े पहनकर घूम रहे लड़कों पर लोगों की मानो नजरें ही टिक गईं। इंस्टाग्राम पर देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोग इस वायरल और अजीबोगरीब पहनावे के वीडियो पर हैरत भरे रिएक्शन भी देने लगे। एक यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि पुरुषों ने स्कर्ट पहनी है। यही है ना। तो इसे बकवास क्यों ना कहा जाए।
लोगों ने दिए हैरत भरे रिएक्शन
एक यूजर ने कहा कि चलो कम से कम पूरे कपड़े तो हैं, नहीं तो ओह माय गॉड। एक और यूजर ने कहा कि यार ये लोग मेट्रो के अंदर कर क्या रहे हैं। ऐसे लोगों पर डीएमआरसी को कोई एक्शन लेना चाहिए।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications