ट्विटर पर E और Y का जबरदस्त ट्रेंड देख यूजर हुए हैरान, वायरल मीम का ये है असली मतलब
अगर आप आज एक्स (ट्विटर) पर स्क्रॉल कर रहे हैं, तो आपने देखा होगा कि 'कीबोर्ड को लेकर कुछ मीम्स लगातार शेयर किए जा रहे हैं। जहां लिखा है कि ई (E) और वाई (Y) के बीच देखें, और ये मीम्स टॉप पर ट्रैंड कर रहे हैं। ऐसे में लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस नए ट्रेंड ने अचानक इंटरनेट पर तूफान क्यों ला दिया है।
मीम सोशल मीडिया यूजर्स को इसके पीछे के मतलब को समझने के लिए अपने कीबोर्ड पर कुछ अक्षरों के बीच देखने के लिए कहता है। रिपोर्टों से पता चलता है कि यह चलन मई 2021 में 4Chan पर शुरू हुआ था। ये एक ईमेज बेस्ड वेबसाइट है, जिस पर आप तस्वीरें शेयर कर सकते हैं और कमेंट पोस्ट कर सकते हैं। जिसमें एनीमे सीरीज K-On का एक कैरेक्टर दिखाया गया था। मीम में लिखा था, 'अपने कीबोर्ड पर T और O के बीच देखें' और जल्दी ही इस ट्रेंड ने लोकप्रियता हासिल कर ली।

ये मीम K-On एनिमेटेड सीरीज से जुड़ा हुआ था। कीबोर्ड पर T और O के बीच में Y,U,I के आते हैं, जिसका मतलब Yui, जो एनिमेटेड सीरीज में एक कैरेक्टर का नाम होता है। इस मीम ने एक नए चलन को जन्म दिया जहां यूजर्स को अपने कीबोर्ड पर H और L के बीच देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप J और K अक्षर सामने आए। जिसका मतलब "जस्ट किडिंग" से है।
दरअसल, इस पर कुछ मीम्स तो 4 मिलियन व्यूज भी पार कर चुके हैं। स्विगी और टिंडर जैसे टॉप ब्रांड भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस भी इस मनोरंजक गतिविधि में शामिल होने से पीछे नहीं रही। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मीम को 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। नेटफ्लिक्स के मीम को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications