लाइव रिपोर्टिंग कर रही एंकर को शख्स ने गलत जगह किया टच, कैमरे में कैद हुई हरकत

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान गलत जगह छूने पर भड़की एंकर, कैमरे में कैद हुई शख्स की हरकत

लंदन: महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलकर नौकरी करना आसान नहीं होता। कभी उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है, कभी कपड़ों को लेकर कमेंटबाजी तो कभी सेक्सुअल कमेंट के जरिए उन्हें ये एहसास कराया जाता है कि वो चाहे कितना भी आगे बढ़ जाएं, लेकिन आखिर में महिला ही हैं। अक्सर महिलाएं इस तरह के मामलों को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो चुप रहने के बजाय मुंहतो़ड़ जवाब देती हैं। कुछ ऐसा ही जानी-मानी टीवी एंकर एमी क्रिस्टोफर्स के साथ उस वक्त हुआ, जब वो एक रेस कोर्स से लाइव प्रसारण कर रहीं थी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

'द सन' की खबर के मुताबिक, टीवी शो 'मैरिड एट फर्स्ट साइट' से सुर्खियों में आईं एमी क्रिस्टोफर्स फिलहाल रेसिंग टीवी के सोशल मीडिया चैनल रेसडे से जुड़ी हुई हैं। 35 वर्षीय एमी क्रिस्टोफर्स शनिवार को बेवर्ली के रेस कोर्स ग्राउंड में कुछ लोगों का इंटरव्यू कर रहीं थी, जब उनके साथ ये बेहद चौंका देने वाली घटना घटी। एमी के आस-पास कुछ लोग जमा थे, जिनसे वो उनके पसंदीदा घुड़सवारों को लेकर सवाल पूछ रहीं थी।

शख्स ने एमी के बम पर मारा हाथ

शख्स ने एमी के बम पर मारा हाथ

माहौल मजाकिया था और लोग घुड़सवारी को लेकर एमी से बातें कर रहे थे। तभी एक शख्स ने बातों-बातों में गलत तरीके से एमी क्रिस्टोफर्स को टच किया और अपना हाथ उनके शरीर के पिछले हिस्से (बम) पर मारा। उस शख्स की इस हरकत से एमी हैरान रह गईं और कैमरा बंद होते ही उसके पास पहुंचकर उसकी इस हरकत का विरोध किया।

'खुद को अपमानित और शर्मिंदा महसूस किया'

'खुद को अपमानित और शर्मिंदा महसूस किया'

एमी क्रिस्टोफर्स ने बताया, 'उसकी इस हरकत से मैंने खुद को अपमानित और शर्मिंदा महसूस किया। वो लोगों के सामने ही इस तरह की घटिया हरकत कर रहा था। जैसे ही कैमरा बंद हुआ, मैं मुड़ी और उस शख्स से कहा कि आपको क्या लगता है कि आपने जो अभी किया, वो गलत नहीं था। मैं अपनी ड्यूटी करने वहां गई थी, इसलिए नहीं कि कोई अंजान शख्स मुझे इस तरह गलत तरीके से छुए। उसने मुझे बहुत बुरा महसूस कराया।'

'काफी देर तक उस हरकत से सदमे में रही'

'काफी देर तक उस हरकत से सदमे में रही'

वहीं, इस घटना के वीडियो को लेकर जब कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एमी क्रिस्टोफर्स को ही गलत ठहराया और कहा कि वो खुद भी वहां हंस रहीं थी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- 'मैं हंस नहीं रही थी, मैं बहुत हैरान थी और काफी देर तक उस हरकत से सदमे में रही। मैं वहां अपना काम कर रही थी और जो कुछ हुआ, वो ठीक नहीं हुआ।'

'किसी की बिना सहमति के उसे इस तरह से टच करना...'

'किसी की बिना सहमति के उसे इस तरह से टच करना...'

एमी क्रिस्टोफर्स ने आगे कहा, 'अगर आपको लगता है कि किसी की बिना सहमति के उसे इस तरह से टच करना गलत नहीं है तो फिर आप भी एक समस्या ही हैं। और, मैं इसके लिए आपका विरोध करूंगी।' वहीं, बेवर्ली की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैली इगल्डेन ने इस मामले पर कहा कि वो रेस कोर्स ग्राउंड में इस तरह की घटिया हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सैली इगल्डेन ने बताया कि उस शख्स की पहचान की जाएगी और ग्राउंड में उसके आने पर बैन लगाया जाएगा।

'रेसकोर्स में आने पर जीवन भर का प्रतिबंध लगाएंगे'

'रेसकोर्स में आने पर जीवन भर का प्रतिबंध लगाएंगे'

सैली इगल्डेन ने आगे कहा, 'हम खुद हैरान हैं कि ग्राउंड में ऐसा कैसे हुआ। हमें जैसे ही इस घटना के बारे में बता चला, हम लोगों ने तुरंत एमी क्रिस्टोफर्स से बात की और उनसे माफी मांगते हुए इस मामले में उनका पूरा समर्थन करने का आश्वासन दिया। हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं ताकि उस शख्स की पहचान की जा सके। अगर कोई भी किसी महिला के साथ इस तरह की हरकत करेगा तो हम उसके ऊपर रेसकोर्स में आने पर जीवन भर का प्रतिबंध लगाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+