मिट्टी पर लकड़ी का डंडा रगड़ने से निकली आग! हैरान कर देगा Video का सच
पत्थर से आग निकालना बहुत पहले की बात है। लेकिन मिट्टी लकड़ी के बीच अगर आग पैदा हो तो यह आश्चर्य में डालने वाली बता है। एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ जिसमें दिखाया गया कि लकड़ी के डंडे को मिट्टी पर रगड़ने से आग जल उठी। आइए जानते हैं इस वीडियो के पीछे का सच।

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक व्यक्ति लकड़ी का डंडा जमीन पर रगड़ता है। कुछ देर बाद वो जैसे- जैसे डंडा घुमाता है उसमें से आग की लपटें निकलने लग जाती हैं। व्यक्ति जब दूसरी बार ट्राई करता है तो भी इसी तरह आग जल जाती है। लेकिन डंडा हटाते ही आग बुझ जाती है।
इस वीडियो को लोग फर्जी मान रहे हैं। लेकिन वीडियो को लेकर लोगों ने जो दावे किए वो महत्वपूर्ण हैं। इन दावों से लकड़ी के डंडे को मिट्टी पर रगड़ने से आग लगने का सच समझ में आता है। हलांकि वीडियो को लेकर दावे की पुष्टि नहीं जा सकती।
मिट्टी पहर डंडा रगड़ने से क्यों लग रही आग
इस वीडियो के कैप्शन को ध्यान से देखें तो इस सवाल का ठीक जवाब हमें मिल सकता है। वीडियो के कैप्शन के अनुसार आग जलने का कारण प्राकृतिक गैस है। जब लकड़ी के डंडे से मिट्टी को रगड़ा जा रहा है तो मिट्टी से प्राकृतिक गैस निकलते है। यूजर्स ने ही तरह के सुझाव दिए एक ने तो कहा कि ये अजरबैजान देश का वीडियो लग रहा है। वहां प्राकृतिक गैस अधिक है। जबकि दूसरे ने कहा मिट्टी में फ्लिंट पत्थर होंगे जिन्हें रगड़ने से आग निकलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications