सिग्नल पर पैसे मांगता दिखा किन्नर, शख्स के पास नहीं थे पैसे तो दिखा दिया क्यूआर कोड
Transgender taking money from UPI: भारत डिजिटल बनता जा रहा है, जो कि एक बहुत अच्छी बात है। लेकिन डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहे इंडिया में किसी ने भी ये नहीें सोचा होगा कि सिग्नल पर पैसा मांगने वाले भी कभी क्यूआर कोड दिखाएंगे। जी हां! हाल ही में ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जहां एक ट्रांसजेंडर सिग्नल पर लोगों से पैसा मांगता दिखा। जब कुछ लोगों के पास खुले पैसे नहीं थे तो उसने क्यूआर कोड दिखाया।
वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि डिजिटल ट्रांसैक्शन की हाइट। क्लिप में ट्रांसजेंडर को आप पैसे मांगते हुए देख सकते हैं। इसके बाद वो क्यूआर कोड दिखाने लगता है। बाइकर्स फिर उसे क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे देते हैं। वीडियो पर लोग अब जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक ने कहा कि ये काफी मजेदार है। एक ने कहा कि ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि अब ट्रांसजेंडर समुदाय भी डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर रहा है। सबका साथ सबका विकास। बस कुछ लोगों का विश्वास बाकी है। एक और यूजतर ने कहा कि ऐसा मेरे साथ रोज होता जब भी रेड लाइट पर रुकता हूं ये आ जाते है क्यूआर कोड के साथ , चेंज नहीं है का टाइम गया साइड इफेक्ट्स ऑफ डिजिटल इण्डिया 😂🤣
एक ने कहा कि मेरा देश तो बदल रहा है। कई लोगों ने कहा कि हर घर मोदी, घर-घर मोदी। एक ने कहा कि जल्द ही बिटकॉइन भी एक्सेप्ट होगा। एक और यूजर ने कहा कि ये मैंने क्या ही देख लिया।
यहां देखें वायरल वीडियो...
इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो ग्रुप में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं कि ट्रांसजेंडर भी यूपीआई पेमेंट ले रहे हैं तो वहीं कई लोग तो इस बात से नाराज है कि ये एक बेकार चीजभी है। क्योंकि अब तक लोग बहाना बनाकर पैसे देने से इंकार भी कर देते थे। लेकिेन यूपीआई के इस्तेमाल के बाद से उन्हें पैसे देने ही पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications