मजेदार तरीके से ट्रैफिक कंट्रोल करता है ये ट्रैफिक पुलिस, देखें Viral Video
मजेदार तरीके से ट्रैफिक कंट्रोल करता है ये ट्रैफिक पुलिस, देखें Viral Video
Viral video of traffic police: इंसान जो भी जॉब करता है अगर उसे रुचिकर बनाकर करता है तो उसे ना ही बोरियत होती है और उसका काम भी बेहतर तरीके से होता है। ऐसा ही एक ट्रैफिक पुलिस का यातायात कंट्रोल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल करने के उसके अनोखे तरीके ने सभी का दिल जीत लिया है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं ।

उत्साह और लगन से करता नजर आया ड्यूटी
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की जॉब आसान नहीं होती है, वो जाड़ा गर्मी और बरसात के मौसम में तकलीफों को झेलते हुए अपनी नौकरी करते हैं। हैवी ट्रैफिक कंट्रोल करना आसान नहीं होता हैं। कई लोगों के लिए ये थैंकलेस जॉब है, फिर भी कई ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी उत्साह और लगन से करते हैं। ऐसा ही ये ट्रैफिक पुलिस है जिसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है।

सिर्फ अपनी नौकरी से प्यार करता है
वीडियो में नजर आ रहा हे के एक ट्रैफिक पुलिस वाले मजेदार तरीके से पैदल चलने वालों और कारों को नियंत्रित कर रहा है। वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "वह सिर्फ अपनी नौकरी से प्यार करता है" और साथ में एक हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

ऐसे मजेदार तरीके से किया ट्रैफिक कंट्रोल
वायरल क्लिप में ट्रैफिक पुलिस वाला एक बिल्डिंग के सामने खड़ा है और पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पार करने का इशारा कर रहा है। कारों को रोकते हुए तो कभी राहगीरों को रोकने के लिए वह सभी प्रकार के मजेदार इशारों को करते हुए कूदता है और एक तरफ से दूसरी तरफ घूमता नजर आ रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए वो इशारे करते हुए कमर हिला हिला कर डांस भी करता नजर आ रहा है।

आप जो करते हैं उससे प्यार करना चाहिए
कई यूजर्स ने अन्य ट्रैफिक पुलिस के मनोरंजक तरीके से अपना काम करते हुए इसी तरह के वीडियो भी साझा किए। एक यूजर ने लिखा, "आपके पास सबसे खराब काम हो सकता है, जीवन में सबसे खराब स्थिति हो सकती है, लेकिन यह आपका नजरिया है और आप इसे कैसे बनाते हैं, इससे फर्क पड़ता है और दूसरों को प्रेरणा मिलती है। वहीं एक यूजर ने लिखा "किसी को अपनी नौकरी पर इतना गर्व करते हुए देखना अच्छा लगता है, और उसने इसे मज़ेदार बना दिया!" वहीं कुछ कह रहे हैं आप जो करते हैं उससे प्यार करना चाहिए।
He just loves his job.. 😅 pic.twitter.com/dYHmtFk8vO
— Buitengebieden (@buitengebieden) November 15, 2022












Click it and Unblock the Notifications