इस पौधे को लेकर दुनिया में बढ़ रहा है खौफ, सिर्फ छूने से शरीर हो जाता है ऐसा

नई दिल्ली। आपने बिच्छू खास जैसे कई खतरनाक पौधों के बारे में सुना होगा। इन पौधों को छूने से ही हाथ में ऐसी खुजली शुरू होती है जो घंटों परेशान करती है। लेकिन एक ऐसा भी पौधा है जिसके सामने बिच्छू खास कुछ भी नहीं है। इस पौधे का खौफ पूरे ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक है। ब्रिटेन ने तो इसे देश के सबसे खतरनाक पौधा घोषित कर दिया है।

B

14 फीट लंबा होता है पौधा

14 फीट लंबा होता है पौधा

इस पौधे को आम बोलचाल की भाषा में होगवीड या किलर ट्री कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा दिखने में गाजर के पौधे जैसा होता है लेकिन 14 फीट तक लंबा होता है।

ऐसा हो जाता है शरीर

ऐसा हो जाता है शरीर

इसके छूने भर से इंसान या जानवर की हालत खराब हो जाती है। पौधे के कॉन्टैक्ट में आने से शरीर पर छाले पड़ने लगते हैं। कुछ ही दिनों में ये छाले भयंकर रूप ले लेते हैं और इनके अंदर मवाद भर जाता है। इससे होने वाले घाव के निशान सालों तक शरीर से नहीं जाते।

धूप में निकलना हो जाता है मुश्किल

धूप में निकलना हो जाता है मुश्किल

अगर आपका घाव ठीक भी हो गया है तो शरीर के उस हिस्से के लिए धूप खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए रोशनी में निकलते वक्त उसका ढका होना जरूरी है। जो लोग गलती से इस पौधे के कॉन्टैक्ट में आए, वो महीनों तक धूप में नहीं निकल पाए।

जा सकती है आंखों की रोशनी

जा सकती है आंखों की रोशनी

अगर इस पौधे का फूल या कोई हिस्सा गलती से आंखों में चला गया है तो इसका तुरंत इलाज कराना जरूरी है। इस पौधे के कारण आंखों की रोशनी भी जा सकती है। अगर इस तरह का पौधा आपको अपने घर के आस-पास दिखे तो उससे दूर ही रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+