5 Viral Video: मुंह में नोट दबाकर दुल्हन ने किया भांगड़ा, एक रिपोर्टर ने तो एक साथ 6 भाषा में की रिपोर्टिंग
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी घटना का वीडियो वायरल होता रहता है। कोई वीडियो हमें विचलित करता है तो कई वीडियो को देख हम हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर केवल रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई विचलित है। ऐसे में हम आपके लिए इस पूरे हफ्ते का मजेदार वीडियो लेकर आए हैं, जो आपका मनोरंजन करेगा। यदि आप अपने मूड को खुश करने के लिए कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो हमने 5 वीडियो की एक सूची तैयार की है, जो इस सप्ताह तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।
मुंह में नोट दबाकर दुल्हन ने किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक देसी दुल्हन दिखाई दे रही है जो अपनी ही शादी में जबरदस्त भांगड़ा डांस कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में डांस कर रही दुल्हन का नाम आयुषी है, जो गहनों से लदी हुई है और गोल्डन कलर के लहंगे में बेहदी ही उम्दा डांस कर रही है।
रिपोर्टर ने 6 भाषा में की रिपोर्टिंग
वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसमें एक रिपोर्टर 6 अलग-अलग भाषाओं में रिपोर्टिंग कर रहा है। वह भी बिना किसी गलती के। पत्रकार फिलिप क्रॉथर ने छह अलग-अलग भाषाओं में बात की, जिनमें अंग्रेजी, लक्जमबर्ग, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन शामिल हैं।
फुटबॉल खेलते हुए नन का वीडियो वायरल
इस वायरल वीडियो में चार नन अपने पारपंरिक ड्रेस में फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रही हैं। प्रत्येक तरफ दो नन हैं। चारों नन एक छोटे से सॉकर कोर्ट पर एक फ़ुटबॉल से खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को किसी ने बॉलकनी से शूट किया है।
प्रेग्नेंट महिला ने किया जबरदस्त डांस
आलिया भट्ट के गंगूबाई काठियावाड़ी गाने ढोलिड़ा पर प्रेग्नेंट महिला का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ब्लू फ्लोरल-प्रिंट वाली ड्रेस पहनी महिला को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।
Uff ye muhabbat 💖 pic.twitter.com/yRI23aI5JC
— Kaptan Hindustan™ (@KaptanHindostan) February 22, 2022
दूल्हे ने दुल्हन के पैर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वरमाला समारोह से दूल्हा-दुल्हन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दूल्हे को दुल्हन के पैर छूते देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications