आंख के नीचे घुसा टूथब्रश, 7 इंच का टूटा हुआ टुकड़ा डॉक्‍टरों ने निकाला, दुर्लभ सर्जरी कर बचाई आंख

आंख में घुसा टूथब्रश, 7 इंच का टूटा हुआ टुकड़ा डॉक्‍टरों ने निकाला

बेंगलुरू, 24 अगस्‍त: आंखों की रोशनी इंसान के लिए सबसे बड़ी नियामत होती है, अगर इसमें एक तिनका भी चला जाए तो आंख की रोशनी तक जा सकती है। अगर आप सोचिए कि आंख के अंदर टूथब्रश का अगर 7 इंच का टुकड़ा टूट जाए तो क्‍या होगा? ऐसी ही एक घटना सामने आई है लेकिन डॉक्‍टरों ने रेयर सर्जरी कर महिला की आंखों की रोशनी बचा ली है।

बेटी को ब्रश करवाते समय मां की आंख के नीचे घुस गया ब्रश

बेटी को ब्रश करवाते समय मां की आंख के नीचे घुस गया ब्रश

ये घटना हावेरी जिले के हंगी के पास के हीरूर गांव की है जहां विनोदी तलवार नाम की महिला 14 अगस्‍त को सुबह जब अपनी चार साल की बेटी को ब्रश करवा रही थी तभी बच्‍ची ने खेल-खेल में ब्रश को धकेल दिया। जो महिला की बायीं आंख के ठीक नीचे जाकर घुस गया।

बाहर निकालने की कोशिश में अंदर ही टूट गया ब्रश

बाहर निकालने की कोशिश में अंदर ही टूट गया ब्रश

इसे देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया और ब्रश को सावधानी से हिलाने की कोशिश की। लेकिन हैरान करने वाली बात कि टूथब्रश बीच में टूट गया और चेहरे पर एक बड़ा हिस्सा अभी भी अंदर ही अंदर फंसा हुआ था।

डॉक्‍टरों ने सफलतापूर्वक निकाला 7 इंच का ब्रश का टुकड़ा

डॉक्‍टरों ने सफलतापूर्वक निकाला 7 इंच का ब्रश का टुकड़ा

हावेरी जिला अस्पताल के डॉक्टर को रेफर करने के बाद महिला को हुबली के कर्नाटक आयुर्विज्ञान संस्थान (KIMS) में ट्रांसफर कर दिया गया। सीटी स्कैन, सीटी एंजियोग्राम और सभी आवश्यक जांच की गई। दुर्घटना के तीन दिनों के बाद, टूथब्रश का 7 इंच का टूटा हुआ टुकड़ा सफलतापूर्वक सर्जरी द्वारा हटा दिया गया था।

एक आंख से अंधी हो सकती थी महिला

एक आंख से अंधी हो सकती थी महिला

डॉक्टरों ने कहा कि अगर देखभाल नहीं की जाती, तो यह 28 वर्षीय महिला की एक आंख से स्थायी रूप से अंधी हो सकती थी। डॉ मंजूनाथ विजापुर, ओरल और मैक्सिलोफेशियल विशेषज्ञ, KIMS ने कहा कहा यह एक दुर्लभ सर्जरी है। हमने चेहरे में 7-8 सेंटीमीटर गहरे घाव के साथ आंख के नीचे घुसा हुआ प्लास्टिक टूथब्रश का 7 सेमी टूटा हुआ टुकड़ा हटा दिया। मरीज सर्जरी के बाद है। विशेषज्ञों की इसी टीम ने दो महीने पहले एक जटिल सर्जरी की थी जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति के चेहरे से 6 सेंटीमीटर का चाकू निकाला था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+