छोटे से बच्चे ने प्लेन में बैठे यात्रियों के चेहरे पर लाई मुस्कान, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में छोटा सा बच्चा प्लेन में बैठे सभी लोगों से हाथ मिला रहा है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Credit: @MorissaSchwartz/Twitter

छोटे बच्चे जहां भी जाते हैं, अपनी मौजूदगी से माहौल खुश कर देते हैं। अकसर आपने सोशल मीडिया पर बच्चों की मासूमियत के कई वीडियोज देखे होंगे। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो बेहद ही प्यारा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा प्लेन में सवार यात्रियों से हाथ मिला रहा है। पीछे से बच्चे की वीडियो कोई बना रहा है। ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फ्लाइट में बैठे लोगों से मिलता है बच्चा

फ्लाइट में बैठे लोगों से मिलता है बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा सा बच्चा फ्लाइट में बैठे एक-एक यात्री के साथ प्यार से हाथ मिला रहा है। कैप्शन में लिखा गया कि कितना फ्रेंडली सोल है। वीडियो को Morissa Schwartz नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसमें बच्चा लोगों से हाथ मिलाता नजर आ रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो को 11 जनवरी को शेयर किया है। वीडियो को 2.2 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ये आनंद और खुशी का समय है। एक ऐसा संबंध है, जो विश्वास और समझ बनाने में मदद कर सकता है।

लोगों को पसंद आई बच्चे की कोशिश

लोगों को पसंद आई बच्चे की कोशिश

एक यूजर ने कहा कि जब तक आप छोटे बच्चे नहीं बन जाते, आप किसी किंगडम में प्रवेश नहीं कर सकते। एक ने कहा कि उन हंसते हुए चेहरों को देखिये, जो इस छोटे से बच्चे की वजह से मुस्कुरा रहे हैं। बच्चे के प्रयासों ने वाकई खुश कर दिया।

लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

एक ने कहा कि यहां हम सभी लोग सबक सीख सकते हैं। देखो विमान में बैठे लोगों के चेहरों पर कैसी मु्स्कान आई। वाकई वीडियो में बच्चा जिस तरह से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश कर रहा है, वो बेहद प्यारा है। ये वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है।

Recommended Video

      GYM Instructor बनी 1 Yr की Baby, बच्ची के Dance को सभी ने किया Follow, Viral Video । वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+