किंग कोबरा के साथ खेलता दिखा नन्हा बच्चा, VIDEO देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
इंटरनेट हमें हैरान करने और चौंकाने में कभी असफल नहीं होता। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऐसी घटना का एक और उदाहरण मिला है जिस पर भरोसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है। क्लिप में एक छोटा सा बच्चा सांप से ऐसे खेल रहा है, मानो वो कोई खिलौना हो।
इंटरनेट पर ये फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में बच्चा निडरता से सांप को पकड़ता है और फिर इसके बाद उससे खेलने लगता है। खतरनाक सांप बच्चे पर हमला करने की कोशिश भी करता है।

इंस्टाग्राम पर ये क्लिप शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। क्लिप में जहां एक ओर लोग बच्चे की मासूमियत के कायल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग वीडियो बनाने वाले पर गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो बच्चे के इस क्लिप पर लोगों के रिएक्शन काफी मिक्स थे।
यूजर्स ने बच्चे को होने वाले संभावित खतरे की आशंका जताते हुए गुस्से भरे रिएक्शन दिए। कई लोगों ने उसकी देखभाल करने वाले पर सवाल भी खड़े किए। एक यूजर ने कहा कि भाई हर किसी की जिंदगी अहम है। कृपा करके बच्चे से ऐसा ना कराएं। एक और ने कहा कि कृपया किसी बच्चे का इस्तेमाल चंद लाइक्स और व्यूज के लिए ना करें।
एक यूजर ने कहा कि सांप बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता था। एक सेकेंड में वो मुड़कर बच्चे की जान भी ले सकता था। एक और ने इसे बेहद खतरनाक माना और इस वीडियो की कड़ी निंदा की।
बताते चले कि सोशल मीडिया के इस दौर में हर किसी के सिर पर वायरल होने का बुखार चढ़ा हुआ है। चंद लाइक्स औऱ व्यूज पाने के चक्कर में कई बार लोग जान से खिलवाड़ करने में भी पीछे नहीं हटते। ऐसे सोशल मीडिया पर तमाम वीडियोज भरे हुए हैं, जिसमें लोग खतरनाक काम करते दिख ही जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications