पापा के लिए नाश्ता लाया छोटा सा बच्चा, VIDEO ने जीता लोगों का दिल

वायरल वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जो नाश्ते की प्लेट लेकर पिता के पास पहुंचता है। लेकिन प्लेट देने से पहले ही उसके हाथ से छूट जाती है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Credit: ViralHog/Instagram

Toddler brings breakfast: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियोज में से छोटे बच्चों के क्लिप बहुत होते हैं। बच्चे इतने मासूम होते हैं कि इन्हें देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान आना तो बेहद लाजमी है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने पापा के लिए नाश्ता लेकर आता है।
(वीडियो-नीचे)

नाश्ते से भरी प्लेट लाया बच्चा
जैसे मां-बाप अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं वैसे ही बच्चे भी तो रखते हैं। वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने पिता के लिए नाश्ते से भरी प्लेट लाकर रखता है। पिता बिस्तर पर लेटा हुआ होता है।

बच्चे से नहीं बना बैलेंस और...
वीडियो में देखा जा सकता है कि बिस्तर पर लेटे पिता के लिए बच्चा प्लेट में नाश्ता लेकर आता है लेकिन उससे बैलेंस नहीं बन पाता और प्लेट से नाश्ता सीधे जमीन पर गिर जाता है। लेकिन बच्चे ने पिता तक उस नाश्ते को पहुंचाने की कोशिश तो काफी की थी। वीडियो बेहद प्यारा है।

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो
इस पूरे वाकये को बच्चे की मां ने कैमरे में कैद कर लिया। यूजर्स इस प्यारे से वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा है कि वो क्या सोचता है ये मायने रखता है। Viralhog नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इस बेहद ही प्यारे वीडियो को शेयर किया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ऊप्स वो क्या सोच रहा वाकई ये मायने रखता है।

वायरल होते हैं Baby वीडियोज
बच्चों के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कई बार बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाए। बच्चों की तमीज या फिर तौर तरीके जाहिर तौर पर मां-बाप से मिली शिक्षा की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में बचपन से ही बच्चों को संस्कार सिखाए जाने चाहिए। ताकि बड़े होकर वे अपने मां बाप के साथ सबकी इज्जत करना सीखें।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+