सेल्फी से तंग आकर शेर ने शख्स के मुंह पर किया ये गंदा काम, सिखाया सबक, देखें मजेदार Video
सेल्फी से तंग आकर शेर ने शख्स के मुंह पर किया ये गंदा काम, बेइज्जती कर सिखाया सबक, देखें मजेदार Video
lion viral video: इन दिनों सेल्फी लेने का भूत हर किसी के सिर पर चढ़ा हुआ है। घर में हा या कहीं घूमने गए हो उस खूबसूरत पल का आनंद लेने के बजाय सेल्फी और वीडियो बनाने में गवां देते है। खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के चक्कर में अब तक कई पर्यटकों की जान भी जा चुकी है। वहीं सेल्फी लेने के चक्कर में बेजुबान जानवरों को भी लोग परेशान करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक वीडियो जमरकर वायरल हो रहा है लेकिन मजे की बात ये है कि सेल्फी लेने से परेशान होकर शेर ने शख्स को ऐसा सबक सिखाया जिसे देखकर हर किसी को मजा गया।

सेल्फी से तंग हुआ जंगल का राजा शेर
दरअसल ये शेर और शख्स का मजेदार वायरल वीडियो चिड़ियाघर का है जहां पिंजरे में बंद शेर पर्यटक के द्वारा सेल्फी लेने से इस कदर तंग आ गया कि उसने एक बड़ी ही गंदी हरकत करके पर्यटक की जमकर बेइज्जती कर फोटो लेने के भूत को हवा हवाई कर दिया।
नोट- मजेदार वीडियो नीचे अटैच है

शख्स अब जिंदगी भर नहीं करेगा ये हरकत
फोटो खींचने वाले शख्स को जंगल के राजा ने ऐसा सबक सिखाया कि वो ता उम्र कभी किसी जानवर के साथ अपनी सेल्फी लेने की बात तो दूर उसके बारे में सोचेगा भी नहीं।

अब तो शेर भी selfie वालों से परेशान है
सोशल मीडिया पर शेर के इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और लाखों की संख्या में लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को ट्विटर के @Gulzar_sahab नाम के आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा अब तो शेर भी selfie वालों से परेशान है ।

शेर ने शख्स के करीब आकर कर दी ये हरकत
शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि चिड़ियाघर में पिंजरे में घूम रहे शेर के साथ अपनी सेल्फी लेने की कोशिश करता है। शेर काफी देर तक तो नजरअंदाज करता है लेकिन कुछ समय में वो पर्यटक की इस हरकत से तंग आ जाता है तो पिंजरे की ग्रिल के बिलकुल नजदीक आकर मुड़ता है और शख्स के ऊपर तेज धार के साथ पेशाब कर देता है।

सूसू से तर हो गया होगा पर्यटक
वीडियो के अंत में कैमरा शेक होता हुआ नजर आ रहा है इससे साफ पता चल रहा है चिड़ियाघर घूमने आया पर्यटक शेर की धार के साथ की गई सूसू से तर हो गया होगा। वीडियो के अंत में पर्यटकों के साथ आई लड़कियों की चीखने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
अब तो शेर भी selfie वालों से परेशान है 😁🤭😁🤣🦁 pic.twitter.com/jd6rZWbhAR
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 2, 2022
दुनिया का सबसे बुद्धिमान शेर है ये
इस वायरल वीडियो को देखकर एक शख्स ने बताया कि कुछ दिन पहले मैं त्रिपुरा के सिपाहीजला चिड़ियाघर में इस शेर से मिलने गया था।। वहीं एक यूजर ने लिखा शेर को कैमरा पसंद नहीं आया। वहीं एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा दुनिया का सबसे बुद्धिमान शेर है ये।












Click it and Unblock the Notifications