'कहीं आएगा खौफनाक भूकंप तो कहीं दिखेंगे UFO', 2671 से आए Time Traveller ने की 2023 में कई भविष्यवाणियां
सोशल ऐप टिकटॉक पर एक यूजर खुद को टाइम ट्रैवलर होने का दावा कर रहा है। साथ ही साल 2023 में होने वाली प्रमुख घटनाओं का भी दावा किया है।

सोशल मीडिया पर टाइम ट्रैवलर्स के कई दावे सुने होंगे, लेकिन हाल ही में एक रहस्यमयी सोशल मीडिया यूजर ने खुद को 2671 का समय यात्री बताकर ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसे जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।
Eno Alaric ने @therandianttimetraveller नाम के टिकटॉक अकाउंट से ऐसी भविष्य की चेतावनी जारी की , जिसे देखकर लोग हैरान हैं। उनका कहना है ये चेतावनी अगर सच साबित होती हैं तो काफी तबाही होगी। इस टिकटॉक अकाउंट में चेतावनी जारी होने के बाद फॉलोवर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और फॉलोवर्स की संख्या 26 हजार हो गई।
वीडियो शेयर करते हुए Eno ने लिखा कि ध्यान दें, आप में से कई लोग सोचते हैं कि मै फेक टाइम ट्रैवलर हूं, ये रहीं 2023 के हर महीने में आने वाली प्रमुख घटनाएं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, उसने दावा किया कि 15 मई को यूएस वेस्ट कोस्ट में 750 फीट ऊंचा एक सुनामी आएगा जो सैन फ्रांसिस्को से टकराएगा। इस आपदा में हजारों लोग मारे जाएंगे और काफी धनहानि होगी।
इसके बाद उसने दावा किया कि 30 मई को आसमान में 150 से अधिक UFO देखें जाएंगे, जो दूसरे ग्रह से आए होंगे और धरती पर हमले की तैयारी करेंगे।
12 जून को कैलिफोर्निया के सैन एंड्रियास में ऐसा विनाशकारी भूकंप आएगा, जिससे एक मील चौड़ी और 5 मील गहरी खाई बन जाएगी। इस भूकंप की तीव्रता 9.5 होगी। इस भूकंप के बाद कई विलुप्त जानवर सामने आएंगे।
14 जून को 12 लोग टेलीपैथी और टेलीपोर्टेशन से सूर्य की ऊर्जा से महाशक्तियों को हासिल करेंगे। साथ ही 18 जून को वर्महोल में से 7 लोग आसमान से गिरेंगे।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इस वीडियो पर विश्वास कर रहा है तो कोई इस वीडियो को फेक बताकर टाइम ट्रैवलर वाले व्यक्ति को मानसिक बीमारी से पीड़ित बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications