'15 मिनट पढ़ाई, 12 घंटे सुलाई', 6 साल के बच्चे का टाइम टेबल इंटरनेट पर वायरल, यूजर बोले- जिंदगी ही ये जी रहा
वैसे तो आजकल सब काम टाइम टेबल के हिसाब से होता है। पढ़ाई करने वाले बच्चे हो या फिर नौकरी पेशा वाले बड़े सब एक शेड्यूल के मुताबिक अपनी दिनचर्चा सेट करते हैं, लेकिन इस बीच इंटरनेट पर एक 6 साल के बच्चे का डेली रूटिन का टाइम टेबल वायरल हो रहा है,जिसको पढ़कर हर कोई हैरान है।
घर में बच्चे अपने पैरेंट्स से खेलने के लिए टाइम मांगते हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताने के लिए कई तरह से जतन करते दिखते हैं। वैसे असल में बच्चों के अंदर अपने माता-पिता को मनाने की अद्भुत प्रतिभा होती है। लेकिन इस बीच एक छह साल के बच्चे ने ऐसा टाइम टेबल बनाया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

पढ़ाई के लिए सिर्फ 15 मिनट
@Laiiiibaaaa नाम के एक ट्वीटर यूजर ने अपने 6 साल के चचेरे भाई का टाइम टेबल पोस्ट किया है, जिसमें उसने अपने पूरे दिन को दैनिक दिनचर्या के हिसाब से बांटा है। इस टाइम टेबल में हैरानी की बात यह कि लड़के ने पढ़ाई के लिए सिर्फ 15 मिनट रखे हैं, जबकि टीवी टाइम एक घंटा है।
पोस्ट के कैप्शन में यूजर ने लिखा, "मेरे 6 साल के चचेरे भाई ने यह टाइमटेबल बनाया...बस 15 मिनट पढ़ाई का समय, जिंदगी तू मोहिद जी रहा है।" अपने शेड्यूल में छोटे लड़के ने पढ़ाई के लिए केवल 15 मिनट दिए हैं, जबकि उसने खेलने, दादा-दादी के साथ आम खाने और अन्य सभी मजेदार चीजों के लिए कई घंटे दिए।
फाइटिंग टाइम, मैंगो टाइम भी
फाइटिंग टाइम तीन घंटे, इसके अलावा और भी कई चीजों के लिए उसने अपने पूरे दिन को घंटों में बांटा है। अब इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया, जिस पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने छोटे लड़के को "स्मार्ट" कहा, तो दूसरे ने कमेंट सेक्शन को हंसी और दिल वाले इमोजी से भर दिया।
गुरुवार को शेयर किए गए पोस्ट को 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि और 17 से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक्स किया है।












Click it and Unblock the Notifications