भारी मिस्टेक हो गया: आधी पोशाक पहनकर शादी करने पहुंची दुल्हन, आनन-फानन में रुकवाया गया प्रोग्राम

नई दिल्ली: शादी का दिन जिंदगी का सबसे ज्यादा खूबसूरत दिन होता है। उसके लिए दूल्हा-दुल्हन महीनों तक तैयारियां करते हैं, लेकिन हाल ही में हुई एक शादी की चर्चा इंटरनेट पर खूब हो रही है। इसके पीछे की वजह है दुल्हन की ड्रेस। वो ड्रेस तो बहुत ही खूबसूरत थी, लेकिन दुल्हन उसे पूरा पहनना ही भूल गई। जिस वजह से उसे देख दूल्हे की हालत भी खराब हो गई।

टिकटॉक पर बताया किस्सा

टिकटॉक पर बताया किस्सा

बेकी जेफ्रीस टिकटॉक पर शार्ट वीडियो बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने वहां पर अपनी शादी से जुड़ा किस्सा शेयर किया, जिस पर 2.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बेकी के मुताबिक वो शादी को लेकर काफी खुश थीं, लेकिन जब वो प्रोग्राम में एंट्री करने चलीं, तो पता चला कि उनकी आधी पोशाक ही गायब है।

गलियारे में हुआ एहसास

गलियारे में हुआ एहसास

वीडियो में बेकी ने कहा कि शादी वाले दिन उनका सबसे बुरा सपना सच हो रहा था। वो अपने रूम से प्रोग्राम वाली जगह पर जा रही थीं। जब वो गलियारे के अंत में पहुंची तो उन्हें एहसास हुआ कि वो अपनी शादी की आधी पोशाक पहनना है भूल गई हैं। फिर उनको लगा कि वो उसे अब भी पहन सकती हैं।

दुल्हे की धड़कन बढ़ी

दुल्हे की धड़कन बढ़ी

टिकटॉकर के मुताबिक मेहमानों की नजर उन पर थी, जैसे ही वो पूरी ड्रेस पहनने के लिए वापस जाने लगीं, सभी हैरान रह गए। उनको मन ही मन ये एहसास हो रहा था कि उन्होंने भारी गलती कर दी थी। वहीं दूसरी ओर दुल्हे की भी धड़कन बढ़ रही थी कि अचानक ये सब क्या हो गया। आनन-फानन में उसने शादी रुकवाई और मेहमानों को समझाया।

स्कर्ट का टुकड़ा था गायब

स्कर्ट का टुकड़ा था गायब

बेकी के मुताबिक उनकी स्कर्ट का एक टुकड़ा गायब हो गया था, वो तुरंत कमरे में पहुंची और उसे खोजकर क्लिप किया। इसके बाद वो प्रोग्राम वाली जगह पर पहुंची। फिलहाल अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+