'Ugly' कहकर रिजेक्ट करते रहे लड़के, गुस्से में महिला ने बदल डाला पूरा लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उड़ जाएंगे होश
बेला नाम की एक टिकटॉक स्टार को लड़के रिजेक्ट करते रहे, तो महिला ने लुक ही बदल डाला। आज महिला की खूबसूरती पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
Rejection Transform Women: कई लोग अपने लुक्स को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। ये बात अच्छी भी है, क्योंकि ये आपको एक बेहतर इंसान बनाने में मदद भी करता है। लड़कों की बात करें, तो अकसर वे लड़कियों के लुक्स को देखकर ही अट्रैक्ट होते हैं, फिर दिल या फीलिंग्स की बात बहुत बाद में आती है। लेकिन किसी को ना पसंद कर उसे बदसूरत कहना बहुत ही गलत बात है। ऐसा ही कुछ टिकटॉक स्टार बेला के साथ हुआ, जिसे एक नहीं, दो नहीं बल्कि बहुत सारे लड़कों ने रिजेक्ट कर दिया। सिर्फ रिजेक्ट ही नहीं बल्कि इन लड़कों ने उसे बदसूरत भी कहा। लेकिन बेला ये सब सुनकर निराश नहीं हुईं, बल्कि अपने लुक्स के साथ जबरदस्त एक्सपेरिमेंट कर खुद को ट्रांसफॉर्म ही कर डाला। अब एक वक्त पर लड़कों से बैक-टू बैक रिजेक्शन का दर्द झेलने वाली ये टिकटॉक स्टार सुर्खियों में बनी हुई है।

बात करना पसंद नही करते थे लड़के
रिजेक्शन कुछ लोगों को तनाव देता है, तो कई लोगों की हिम्मत भी बन जाता है। ऐसा ही कुछ बेला नाम की एक टिकटॉक स्टार के साथ भी हुआ। बेला जब भी किसी लड़को को साथ हैंगआउट करने के लिए कहती थीं, लड़के उन्हें बदसूरत बताकर मना कर दिया करते थे।

18 साल की बेला हैं टिकटॉकर
18 साल की बेला के टिकटॉक पर 60000 फॉलोवर्स हैं। यहां बेला अपने शानदार लुक्स और स्टाइल से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। लेकिन ब्लॉन्ड बालों वाली हसीना बन चुकी बेला के लिए ये फैंस हमेशा से इतने पागल नहीं थे।

पूरी तरह से बदल गई हैं बेला
हाल ही में अपनी एक वायरल वीडियो में बेला ने खुद इस बात का खुलासा किया कि जब वे स्कूल में थीं तो कैसी दिखती थीं। बेला ने बताया कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाता था।

रिजेक्ट कर देते थे लड़के
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, आज खूबसूरत दिखने वाली बेला ने बताया कि लड़के बाहर घूमने के लिए पूछने पर तुरंत बिना देरी किए उन्हें रिजेक्ट कर देते थे। इतना ही नहीं, उन्हें बदसूरत भी कहा जाता था।

बेला ने शेयर की पुरानी तस्वीर
अपनी टीनेज में ली हुई एक पुरानी तस्वीर में बेला काले फ्रेम वाला चश्मा पहनी हुई नजर आ रही हैं। काले रंग की लेंगिंग्स पहनी हुईं बेला मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। उनकी गोद में पिज्जा रखा हुआ है।

रिजेक्शन ने बदल डाला लुक
कुछ ही सालों में बेला पूरी तरह से बदल गई हैं। स्टनर दिखने वाली बेला सुनहरे बालों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बेला ने एक तस्वीर में ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया और एक शानदार मेश बॉडी सूट पहना, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

हैरान रह गए लोग
बेला कहती हैं कि जब आप मुझे उस वक्त प्यार नहीं करते थे, तो अब भी प्यार मत करिये, जब मैं बदल चुकी हूं। पेपर सॉन्ग में लिप सिंक करते हुए बेला ने शानदार वीडियो भी बनाया।

क्या बोले लोग?
बेला के गजब के ट्रासफॉर्मेशन से लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये उन लोगों का नुकसान है। एक अन्य यूजर ने शॉक होकर कहा कि ये वो ही इंसान कैसे हो सकता है? तीसरे शख्स ने कहा कि ग्लो अप। तुम वैसे भी सुंदर हो। एक अन्य ने कहा कि सुंदर, सुंदर। एक ने कहा कि हां उन्हें दिखाओ कि तुम कौन हो।












Click it and Unblock the Notifications