VIDEO: पुलिस चेकिंग के दौरान छोटी सी कार से निकले 40 लोग,देखने वाले रह गए दंग
देखिए कैसे एक छोटी सी सिक्स सीटर कार में बैठे थे 40 लोग। पुलिस भी देखकर रह गई हैरान।
नई दिल्ली। अगर हम सिक्स सीटर कार की बात करें तो क्या आप अंदाजा लगा सकते है कि उसमें ज्यादा से ज्यादा कितने लोग बैठ सकते है। आप कहेंगे 8 से 10 लोग। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक छोटी सी सिक्स सीटर कार में 8-10 नहीं बल्कि 40 लोग सफर कर सकते हैं। जी हां चीन के चॉन्गक्वींन शहर में एक छोटी सी कार से 40 लोगों को पुलिस ने निकाला।

चॉन्गक्वींग शहर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। लेकिन पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए जब एक कार के अंदर 8-10 नहीं पूरे 40 लोग निकले। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस रूटीन चेकिंग के लिए शहर में गश्त कर रही थी। गश्ती के दौरान पुलिस की नजर एक कार पर पड़ी। पुलिस ने चेकिंग के लिए उस कार को रुकवाया, लेकिन जब कार को रुकवाकर पुलिस ने उसमें से लोगों को उतरने कहा तो वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। छोटी सी सिक्स सीजर कार में 40 लोग सवार थे। लोग एक के ऊपर एक कर बैठे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी सवारियां मजदूर थी जो बिल्डिंग साइट पर काम करने के लिए जा रही थी। पुलिस ने कार के ड्राइवर का ओवरलोडिंग के लिए चालान काटा और उसे छोड़ दिया। लेकिन इस पूरे मामले को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैप्टर कर लिया, जिसे उस शख्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के अपलोड होने के बाद चंद घंटों के भीतर ही 70 हजार से ज्यादा लोगों ने उसे देखा। आप भी देखिए वीडियो...
-
Dubai flight Viral Video: किस्मत हो तो ऐसी! पूरी फ्लाइट में अकेली पैसेंजर, पायलट ने खुद आकर मांगी माफी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications