Viral Video: टाइगर के साथ मजाक पड़ा महंगा, देखिए क्या हुआ हाल
नयी दिल्ली। जानवरों के साथ अगर खेलने और उन्हें पालने के शौकीन हैं तो इस वीडियो को एकबार जरुर देख लें। ये वायरल वीडियो साऊदी अरब का है, जहां एक शख्स को टाइगर के साथ खेलना महंगा पड़ा है। अपने दोस्त के पालतू टाइगर के साथ खेलने की कोशिश में वो खुद घायल हो गया। टाइगर ने उसपर हमला कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर खेलने के मूड में नहीं था, लेकिन फिर भी एक शख्स उसे खेलने के लिए मजबूर कर रहा था। टाइगर ने छेड़ने वाले शख्स को ऐसा सबक सिखाया जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।
टाइगर ने जब उस शख्स पर हमला किया तो उसे बचाने के बजाए उसका दोस्त वीडियो बनाने में व्यस्त था। वीडियो में उसकी हंसी साफ तौर पर सुनाई दे रही है, लेकिन जब टाइगर ने उसका पैर पकड़ कर घसीटना शुरू किया तब जाकर उसके दोस्त ने उस की मदद की और उसे टाइगर से बचाया। देखिए ये वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications