शख्‍स ने तीन शब्द लिखकर बॉस को थमाया इस्तीफा, Resignation देख लोग बोले 'सच्चा त्यागपत्र'

Three word Resignation letter viral,people said 'true resignation'

नई दिल्‍ली, 15 जून: अगर आप भी अपनी नौकरी को धमाकेदार तरीके से छोड़ने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए वायरल हो रहे इस रेजिग्रेशन लेटर वाला आइडिया बेहद काम आने वाला है। नौकरी छोड़ते समय लोग जहां लंबा चौड़ी बातें लिखते हुए त्‍यागपत्र लिखते हैं वहीं एक शख्‍स ने हाल ही में अपने बॉस को भेजे त्‍यागपत्र में महज तीन शब्द लिखकर अपनी इस्‍तीफा थमा दिया है। सोशल मीडिया पर ये त्‍यागपत्र लेटर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे देख हैरान हो रहे हैं।

छोटे से त्याग पत्र ने इंटरनेट मचाया बूम

छोटे से त्याग पत्र ने इंटरनेट मचाया बूम

ट्विटर यूजर Kaveri ने ये फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, प्यारा और छोटा। छोटे से त्याग पत्र ने इंटरनेट पर बूम मचा दिया है। बिना ज्यादा ड्रामा के महज तीन शब्दों में इस शख्स ने बॉस की तरह इस्तीफा दे दिया। खैर, लोग इसे देखकर काफी खुश हैं और हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पर लोग मीम बना रहे तो कई इसको रीट्टीट करते हुए मीम बना रहे हैं।

जानिए वो तीन शब्द क्‍या है

जानिए वो तीन शब्द क्‍या है

त्‍यागपत्र लिखने का हर किसी अपना तरीका होता है और वो नौकरी छोड़ते समय कुछ अच्‍छे शब्द लिखकर अपनी पुरानी कंपनी को अलविदा कहता है। लेकिन सोशल मीडिया जिस रेजिग्नेशन लेटर की फोटो वायरल हो रही है, उसमें महज तीन शब्दों में मुद्दे की बात लिखकर शख्‍स ने त्‍यागपत्र बॉस को थमा दिया है। इस लेटर में शख्‍स ने - बाय, बाय सर! इन तीन शब्दों में उसने अपना मैसेज बॉस तक पहुंचा दिया।

नो हैंडओवर बकवास

नो हैंडओवर बकवास

सोशल मीडिया पर जहां लोग देखकर इसे हैरान हो रहे हैं वहीं बहुत सारे लोगों ने ये ही कहा हां ये ही सच्‍चा त्‍यागपत्र है। एक यूजर ने इसे ड्रॉप करते हुए लिखा, 'सिंपल। दूसरे ने लिखा, "सटीक, संक्षिप्त और सीधी बात।" एक यूजर ने लिखा "नो हैंडओवर बकवास, सिंपल बाय बाय।" एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "समय आने पर मैं यह करने जा रहा हूं।"

लोगों को याद आया 'मिर्जापुर' डायलॉग

लोगों को याद आया 'मिर्जापुर' डायलॉग

वहीं इस लेटर को लेकर कुछ लोगों को 'मिर्जापुर' का डायलॉग याद आ रहा है। वो अब नौकरी छोड़ते हुए लिखेंगे- जो था बस यहीं तक था। एक ने लिखा क्‍या आपने कभी इतना छोटा रेजिग्नेशन लेटर देखा था? कुछ ने कहा मैंने पहली बार इतना छोटा इस्तीफा देखा। वरना तो कर्मचारी पूरी रामगाथा लिख देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+