VIDEO: बालकनी में सांपों का तांडव, एक मादा को संभोग के लिए परेशान कर रहे थे 3 सांप
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: दो ऑस्ट्रेलियाई स्नेक कैचर्स को हाल ही में एक जगह पर सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया। वहां पर जब वो पहुंचे तो एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। स्केन कैचर्स ने जब पड़ताल की तो पता चला कि तीन नर सांप एक मादा को संभोग के लिए परेशान कर रहे थे। उन्होंने इसका वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया, जो काफी वायरल हुआ। (वीडियो नीचे, साभार- Gold Coast Bulletin)

घर की बालकनी में चार सांप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मादा सांप घर की बालकनी में रहती है। उसका पीछा करते हुए तीन नर सांप भी पहुंच जाते हैं। इसके बाद संभोग के लिए उसको परेशान करने लगते हैं। तभी घर के मालिक की नजर उन पर पड़ती है। शुरू में तो इतने सांप देखकर उनके होश उड़ गए, जिस वजह से उन्होंने तुरंत स्केन कैचर्स को फोन किया।

तीन बिना जहर के
स्केन कैचर्स ने पहले उन सांप की पहचान की, जिस पर पता चला कि उसमें से तीन जहरीले नहीं थे। इसके बाद उनको मादा से अलग कर उन्होंने एक पैकेट में बंद किया। बाद में सभी को जंगल में छोड़ दिया गया।
Recommended Video

बहुत बार हुआ ऐसा
फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि इस बार ऐसा कुछ नहीं है, जो हम रोज देखते हैं। हम लगभग एक तरफ गिन सकते हैं कि हमने इसे 10 वर्षों में कितनी बार देखा है! यह हर बार से अच्छा है। उन्होंने बताया कि जब वो बालकनी में पहुंचे, तो उनको वहां पर चार सांप एक साथ मिले। मकान मालिक ने उनसे बताया कि उन्होंने इतने सांप एक साथ कभी नहीं देखे थे। जिस वजह से वो हैरान रह गए।

आमतौर पर अकेले होते हैं सांप
वहीं सांप पकड़ने गए सैम हॉवर्ड ने कहा कि वे सभी बस एक प्यारा समय बिता रहे थे। सांप आमतौर पर काफी अकेले होते हैं। वो बहुत मुश्किल से ही एक साथ नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले 10 साल से सांप पकड़ने का काम कर रहा हूं। अब तक मैंने अधिकतम 7 सांपों को एक-साथ पकड़ा है। अब उनकी दूसरी बड़ी संख्या है।

लोगों ने जमकर लिए मजे
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रिया आई। एक यूजर ने लिखा कि ये तो बहुत अच्छी बात है कि मेरे घर में बालकनी नहीं है, वर्ना रोज सुबह सांप वहां संभोग करते मिलते। इसके बाद दूसरे यूजर ने लिखा कि वो सांप प्यार कर रहे थे ऐसे में उनको परेशान करना सही नहीं है। इसके साथ ही उसने हंसने वाली इमोजी बनाई।












Click it and Unblock the Notifications