Video: अपने मरे हुए पति की राख खाती है यह महिला, बोली- मैं इसे खाए बिना नहीं रह सकती
एक टेलीविजन शो में अपनी अजीबोगरीब लत को कबूल करने के बाद यह महिला पूरी दुनिया में चर्चित हो गई है। टेनेसी की रहने वाली केसी को एक अजीब सी लत है, और यह लत है अपने मृत पति की राख खाने की।
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। एक टेलीविजन शो में अपनी अजीबोगरीब लत को कबूल करने के बाद यह महिला पूरी दुनिया में चर्चित हो गई है। टेनेसी की रहने वाली केसी को एक अजीब सी लत है, और यह लत है अपने मृत पति की राख खाने की। जी हां, जनाब चौंकिए मत क्योंकि यह बात सौ आने सच है। यह महिला रोज अपने मरे हुए पति की राख खाती है और इसकी आदी ओ चुकी है। आइए जानते हैं इसकी वजह...

'माई स्ट्रेंज एडिक्शन' शो में कबूली पति की राख खाने की बात
My Strange Addiction नाम के शो में पहली बार आई इस महिला ने कबूल किया कि उसे अपने पति की राख खाने की लत है। उसने अपनी इस लत के बारे में टीवी पर विस्तार से बताया कि उसे ये आदत कैसे पड़ी।
केसी की साल 2009 में अपने पति सीन से मुलाकात हुई थी, एक-दूसरे को जानने के 10 महीनों के भीतर उन्होंने इस शादी कर ली। दुर्भाग्य से दोनों एक-दूसरे के साथ लंबा वक्त नहीं बिता सके और सीन की एक घातक अस्थमा अटैक के कारण मौत हो गई। तब से केसी जहां भी जाती हैं, कलश ले जाती हैं, जिसमें सीन की अस्थियां बंद हैं। केसी ने टीवी पर कहा कि मैं अपने पति हो हर जगह साथ लेकर जाती हूं, फिर चाहे वह ग्रॉसरी स्टोर हो, सिनेमा हॉल हो, रेस्त्रां या फिर कुछ और मैं हर जगह उन्हें साथ लेकर जाती हूं।

ऐसे पड़ी पति की राख खाने की लत
केसी को अपने पति से इस हद तक लगाव था कि वह कलश को गले से लगाकर सो भी जाती थीं। एक दिन पति की राख को कलश में भरते समय राख का कुछ हिस्सा केसी के हाथों पर गिर गया। वह उस राख को पोंछना या झाड़ना नहीं चाहती थीं। इसलिए उन्होंने उस राख को चाट लिया और तभी से वह ऐसा कर रही हैं। केसी ने कबूल किया कि वह दिन में कम से कम पांच बार अपनी उंगलियां कलश में डुबोती हैं और उन्हें चाटती हैं।
अपनी इस आदत को लेकर केसी ने कहा, 'ये मेरे पति हैं और मैं उन्हें किसी भी कीमत पर पोंछना नहीं चाहती। इसलिए मैं अपनी उंगलियों को चाट लेती हूं। मैं अपने पति को खा रही हूं और मैं रुक नहीं सकती।' केसी ने कहा, 'इसका स्वाद सड़े हुए अंडों, रेत और सैंडपेपर जैसा है। लेकिन मैं उस स्वाद से प्यार करने लगी हूं। मैं उनसे छुटकारा नहीं पाना चाहती, इसलिए उन्हें खा रही हूं।'

मैं पति को दोबारा नहीं खोना चाहती
केसी ने कहा कि उन्होंने दो महीने में 19 किलो वजन कम किया है क्योंकि इस दौरान उन्होंने सिर्फ पति की राख खाई। उन्होंने कहा कि जैसे ही वह कलश खोलती हैं उनकी सांसें तेज हो जाती हैं, लेकिन राख खाने के बाद उनकी खुशी शर्मिंदगी और लज्जा में बदल जाती है। केसी ने कहा- मुझे इसे खाना बंद करना होगा। मैं एक बार उन्हें खो चुकी हूं, अब दोबारा नहीं खोना चाहती। केसी की कहानी दुर्लभ है, क्योंकि वह जानती है कि वह कुछ ऐसा कर रही हैं जो नहीं करना चाहिए, लेकिन फिर भी वह इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications