Video: शेर के बच्चों के लिए सवा सेर बना केकड़ा, हिम्मत की देनी होगी दाद!

बिल्ली के बच्चे हों या शेर के बच्चे दोनों में एक बात समान होती है और वो है जिज्ञासा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें शेर के बच्चों के लिए एक अदना सा केकड़ा जिज्ञासा का कारण बन गया।

नई दिल्ली, 30 जून। बिल्ली के बच्चे हों या शेर के बच्चे दोनों में एक बात समान होती है और वो है जिज्ञासा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें शेर के बच्चों के लिए एक अदना सा केकड़ा जिज्ञासा का कारण बन गया, हालांकि ये एक अनुमान है हो सकता है कि वो बच्चे उस केकड़े से डर गए हों। इस वीडियो को दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में शूट किया गया है। कुल मिलाकर वीडियो में जिस तरह से केकड़े ने शेर के बच्चों को अंतिम समय तक परेशान किया वह देखते ही बनता है। इस वीडियो कोरेंजर्स रग्गिएरो बैरेटो और रॉबिन सीवेल ने शूट किया है।

केकड़े को देखकर सहम गए शेर के बच्चे

केकड़े को देखकर सहम गए शेर के बच्चे

इस वायरल वीडियो में एक केकड़ा एक शेर के बच्चे के पास से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही शेर के बच्चे की नजर उस पर पड़ती है वह एकदम सहम सा जाता है।

केकड़े से मुकाबला करने आए शेर के चार बच्चे

केकड़े से मुकाबला करने आए शेर के चार बच्चे

उसके डरे सहमे हाव भाव देखकर शेर के तीन अन्य बच्चे उसे पास आ जाते हैं और चारों मिलकर केकड़े का पीछा करने लगते हैं। लेकिन केकड़ा बिल्कुल भी परेशान नहीं होता और वह मदमस्त होकर अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाता रहता है।

यह शेर के बच्चों का डर था या उनकी उत्सुकता कहना मुश्किल

यह शेर के बच्चों का डर था या उनकी उत्सुकता कहना मुश्किल

हालांकि थोड़ी देर बाद शेर के बच्चों को नजदीक आता देख केकड़ा अपनी चाल तेज कर देता है, लेकिन शेर के बच्चे उसके पीछे पीछे चलने लगते हैं। वीडियो में शेर के बच्चों को देखकर दो अनुमान लगाए जा सकते हैं। पहला ये कि क्या शेर के बच्चों ने केकड़ा पहली बार देखा, जिसकी वजह से वह उन्हें कोई विचित्र प्राणी लगा जो उनके बीच कही से आ गया। दूसरा ये कि हो सकता है कि पहली बार किसी केकड़े को देखकर बच्चों के मन में खौफ पैदा हो गया हो कही यह विचित्रि किस्म का प्राणी उन्हें कोई हानि न पहुंचा दे। कुल मिलाकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता। शायद आप इस वीडियो को देखकर सटीक अनुमान लगा सकें कि शेर के बच्चों के दिमाग में उस दौरान क्या चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+