Video:मां के गर्भ से निकलने ही चलने लगा बच्चा, 2 दिन में 5 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
मां के गर्भ से निकलते ही अपने पैरों पर चलने लगा बच्चा। 2 दिन में 5 करोड़ लोगों ने देखा ये वीडियो।
नई दिल्ली। बच्चा 9 महीनों तक मां के गर्भ पलता है। गर्भ से निकलने के बाद भी उसका पालन-पोषण बहुत ही कुशलता के साथ किया जाता है। मां के गर्भ से निकलने के बाद बच्चे की खास देखभाल की जाती है। धीरे-धीरे उसका विकास होता है, लेकिन आज जिस बच्चे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो बच्चा साधारण बच्चा नहीं है।

सामान्य तौर पर बच्चों को जन्म के बाद चलने में 9 से 10 महीनों का वक्त लगता है, लेकिन ये बच्चा पैदा होते ही चलने लगा। जी हां जहां जन्म के बाद बच्चे खुद को संभाल तक नहीं पाते हैं। वो अप नी आंखें तक नहीं खोल पाते हैं, वहां ये बच्चा मां के गर्भ से निकलने के बाद ऑपरेशन रूम में ही चलने लगा।
बच्चे के जन्म के बाद जैसे ही डॉक्टर ने उसे अपने हाथों में उठाया बच्चा अपना पैर बढ़ाने लगा। डॉक्टर ये देखकर हैरान हो गए। उन्होंने बच्चे का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को Arlete Arantes नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड गया है। 26 मई को इसे फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक 51,357,954 लोगों ने देखा है, जबकि 1 लाख 25 हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। वहीं 1,296,401 लोगों ने इसे शेयर किया है। आप भी देखिए इस चमत्कारी बच्चे का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications