बारिश में भीगते कपल की किसिंग फोटो हुई वायरल, फोटोग्राफर को नौकरी से निकाला

नई दिल्ली। बंग्लादेश के एक कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद विवाद भी बढ़ता जा रहा है। बारिश में भीगते कपल की किसिंग फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर की आलोचना हो रही है। हालांकि ऐसे लोगों की तादात भी कम नहीं है जो फोटोग्राफर जिबोंग अहमद का साथ दे रहे हैं। बांग्लादेशी फोटोग्राफर जिबोंग अहमद ने सोमवार को ढाका यूनिवर्सिटी के बाहर बारिश में भीगकर किस करते हुए कपल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिबोंग अहमद ने कपल की इस फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद ये फोटो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई ।

 This photo of a Bangladeshi couple kissing in rain went viral – and got the photographer assaulted

तस्वीर ढाका यूनिवर्सिटी के बाहर किसी चाय वाले के दूकान की है, जहां लड़का-लड़की खुले आसमान के नीचे बारिश के बीच एक दूसरे को किस कर रहे हैं। वहीं उनके पीछे कुछ लोग भी है। उन में से एक शख्स अपने फोन में व्यस्त है तो कुछ लोग अपनी दुकान के कामों में। किसी की नजर उस कपल की ओर नहीं गई लेकिन जिबोंग के कैमरे की नजर से ये कपल बच न सके। जिबोंग के इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही मामला गरम हो गया। कुछ लोग जिबोंग की आलोचना कर रह है।

इस तस्वीर को सभ्यता और संस्कृति से जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को जिबोंग की सराहना कर रहे हैं। कुछ फोटोग्राफर का समूह ने भी जिबोंग अहमद पर हमला भी किया है। विवाद के चलते फोटोग्राफर को मीडिया वेबसाइट ने नौकरी से निकाल दिया। लोग सोशल मीडिया पर उसकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब बंग्लादेश में फोटोग्राफर को निशाने पर लिया गया हो। इससे पहले साल 2015 में भी फोटोग्राफर अभिजीत रॉय की सरेआम हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+