5 BMW कार के बराबर है इस नेल पॉलिश की कीमत, जानें इसमें क्या है ऐसा खास?
‘एज़चर' नामक ब्रांड की नेल पॉलिश कीमत 1 करोड़ 67 लाख यानी की $250,000 लाख डॉलर है।
नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन खबर बिल्कुल सच्ची है। एक नेल पॉलिश की कीमत 5 बीएमडब्लू कार के बराबर है। इस नेल पॉलिश की कीमत हजारों, लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है।
'एज़चर' नामक ब्रांड की नेल पॉलिश कीमत 1 करोड़ 67 लाख यानी की $250,000 लाख डॉलर है। हाल ही में इसे लॉस एंजेल्स के एजेचर ब्रांड में लांच किया गया है। इस ब्लैक नेल पॉलिश की खासियत है कि इसमें 267 कैरट डायमंड है। इस महंगे नेल पॉलिश को अब तक मात्र 25 महिलाओं ने खरीदा है, जबकि 576 ने इसकी बुकिंग करवाई है।
अब तक की सबसे महंगी नेल पॉलिश मानी जानी वाले नेल पॉलिश कोहॉलीवुड एक्ट्रेस मेगान फोक्स, केली क्लार्कसन और लिव टायलेर जैसे लोग ही खरीदने में कामियाब रहे हैं। आपको बता दें कि एजचर के अलावा 'गोल्ड रश कोचर' भी महंगी नेल पॉलिशों में शामिल है, इसकी कीमत करीब $130,000 लाख रुपए डॉलर है। वहीं आई डू नाम की नेल पॉलिश महंगे नेल पॉलिशों में तीसरे नबंर पर आता है, जिसक कीमत $55000 हज़ार डॉलर है।