लोगों ने दी पैर कटवाने की सलाह लेकिन इस मॉडल ने अपनी कमजोरी को बना लिया अपनी सबसे बड़ी ताकत

दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बना लेते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं अमेरिका की उभरती हुई मॉडल महोगनी गेटर।

वॉशिंगटन, 25 मई। दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बना लेते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं अमेरिका की उभरती हुई मॉडल महोगनी गेटर। वह शारीरिक रूप से विकलांग हैं, लेकिन उन्होंने इस विकलांगता को अपनी ताकत बना लिया है और खुले तौर पर चुनौतियों का सामना कर रहा हैं। आइए जानते हैं महोगनी गेटर के बारे में...

लिम्फेडेमा से पीड़ित हैं महोगनी

लिम्फेडेमा से पीड़ित हैं महोगनी

23 वर्षीय महोगनी लिम्फेडेमा नामक बीमारी से पीड़ित है। यह बीमारी उन्हें जन्मजात है। यह बीमारी लिम्फेटिक सिस्टम में ब्लॉकेज के कारण होती है। जिसके कारण आपके हाथ या पैर में हमेशा सूजन रहेगी। इसके साथ साथ प्रभावित अंग में दर्द भी रहता है। महोगिनी का बायां पैर इसी बीमारी से प्रभावित है। इसके कारण उनका बायां पैर 45 किलो वजन का हो गया है। इस बीमारी से पीड़ित महोगिनी जैसे अन्य लोगों का दुर्भाग्य ये है कि मेडिकल साइंस में अभी तक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल इस बीमारी में होने वाले दर्द को कुछ उपचार के जरिए कम किया जा सकता है।

लोगों ने दी पैर करवाने की सलाह

लोगों ने दी पैर करवाने की सलाह

महोगिनी को शारीरिक परेशानी के अलावा मानसिक पीड़ा से भी गुजरना पड़ता है जब लोग उन्हें तरह तरह के कमेंट करते हैं। कुछ लोग उन्हें बेहतर दिखने के लिए पैर कटवाने की भी सलाह देते हैं। लेकिन महोगिनी उनका डटकर मुकाबला करती हैं। उन्होंने अपनी यथास्थिति के साथ जीना सीख लिया है।

कमजोरी को बनाया ताकत

कमजोरी को बनाया ताकत

उन्होंने अपनी स्थिति को छुपाने के बजाय लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। लोगों में लिम्फेडेमा के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया है और लोगों में जागरूकता फैला रही है। उन्होंने इसे अपना मिशन बना लिया है।

वह कहती हैं कि ऐसा करने के लिए मुझे अपनी मां से प्रेरणा मिली। वह अपने काम को बड़े स्तर पर ले जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना अपनी मां के लिए घर खरीदने और लोगों में लिम्फेडेमा के प्रति जागरूकता फैलाने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+