इस लड़की को है पानी से एलर्जी! शॉवर लेते ही होने लगती है एसिड सी जलन, पी भी नहीं सकती
वाशिंगटन, 12 मई। जल ही जीवन है। ये बात तो हम सबको पता है लेकिन सोचिए जरा अगर यही पानी किसी के लिए मुश्किल बन जाए। वो भी ऐसी मुश्किल कि आपके लिए पानी छूना भी कष्टदायी हो जाए। 15 साल की एक लड़की के साथ ऐसा ही है। उसे पानी से इतनी एलर्जी है वह नहाना तो छोड़िए रो भी नहीं सकती है। पानी से स्पर्श होते ही उसे दर्दनाक चकत्ते हो जाते हैं।

13 साल की बच्ची को पानी से एलर्जी
अमेरिका के एरिजोना राज्य के टक्सन की अबीगैल बेक में पिछले महीने ही दुर्लभ बीमारी का पता चला है। उसमें पहली बार इसके लक्षण तब देखे गए थे जब वह 13 साल की थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक दुर्लभ बीमारी है जो 20 करोड़ लोगों में एक लोगों में होती है। पानी से एलर्जी के अभी तक 100 से कम मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। यह आमतौर पर तब होती है जब बच्चे युवावस्था में होते हैं। इसमें पानी से एलर्जी होती है जिसके चलते पानी से शरीर का स्पर्श होते ही चकत्ते उभरने लगते हैं जिससे भयंकर दर्द होता है।
इस बीमारी में डॉक्टर मरीज को रिहाइड्रेशन की गोलियां देते हैं जो इस 13 साल की बच्ची को भी दी जा रही है।

शॉवर लेने पर एसिड जैसा होता है महसूस
अबीगैल ने अपनी बीमारी के असर के बारे में कहा कि जब बारिश होती है या वह शॉवर लेती है, तो ऐसा लगता है उसकी त्वचा पर एसिड गिर रहा हो। इसके चलते उसे मजबूरन एक दिन के अंतराल पर खुद को धुलना पड़ता है।
उसने बताया कि उसकी एलर्जी ऐसी है कि अगर पानी पीती भी है तो उसे उलटी हो जाती है। अबीगैल ने एक साल से अधिक समय से पानी ही नहीं पिया है। वह एनर्जी ड्रिंक्स या फलों के जूस के सहारे अपना काम चला रही है। उसने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह एक बार में केवल बहुत थोड़ी सी मात्रा में पानी पी सकती है। इसके रिएक्शन से निपटने के लिए एंटीहाइस्टामाइन और स्टेरॉयड लेती है।

आंसुओं से भी होती है जलन
उसने बताया कि उसके अपने आँसू भी एलर्जिक हो गए हैं। जब वह रोती है तो आंसू निकलने पर उसका चेहरा बुरी तरह जलने लगता है। वह एक आम इंसान की तरह रो भी नहीं सकती क्योंकि रोने के दौरान निकलने वाले आंसू और तकलीफ देते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुर्लभ बीमारी पानी में मौजूद एक तत्व के चलते हो सकती है जो इम्यून सिस्टम को ट्रिगर करती है। ऐसे मामलों में पारिवारिक इतिहास का कोई साक्ष्य नहीं है।

बारिश बन जाती है सजा
अबीगेल ने बताया कि हाल ही में पिछले सप्ताह उसे एक स्पोर्ट्स ड्रिंक्स लेने के बाद एलर्जी हो गई और चार घंटे तक पेट में ऐंठन और सीने में दर्द रहा। उसने कहा कि मुश्किल है कि इस दुनिया में हर चीज में पानी है।
शुरुआत में यह मुश्किल था लेकिन समय के साथ और बुरा होता गया। एक बार बारिश में वह भीगी तो उसे बुरी तरह से दर्द हुआ जैसे कोई एसिड डाल रहा है। पहले उसे लगा कि शायद यह सभी को होता हो। उसने अपनी मां से पूछा कि क्या बारिश में उसे भी एसिड जैसा महसूस होता है।

लोगों को लगता है मजाक
पहले उसे लगा कि उसके घर में पानी में कुछ गड़बड़ी है या उसने कोई लोशन लगाया हो जो रिएक्शन कर गया हो लेकिन यह आगे चलकर बदतर होता गया। हालत यह हो गई कि उसे डॉक्टरों से मिलने में डर लगने लगा कि कहीं वह उसे पागल न समझें।
वह कहती है कि जब वह लोगों को बताती है कि उसे पानी से एलर्जी है तो लोगों को यह मजाक लगता है। लोग अक्सर उससे कहते हैं कि हमारा शरीर पानी से बना है। फिलहाल अबीगेल अब लोगों को जागरूक करने के लिए और अपनी स्थिति समझाने के लिए और खुलकर बात करती है ताकि लोग इसके बारे में समझें।












Click it and Unblock the Notifications