21 की उम्र में 103 टैटू के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मां बाप और परिवार ने छोड़ा साथ
Recommended Video

नई दिल्ली। हर किसी के अलग अलग शौक होते हैं। किसी को लंबे बालों का तो किसी को नाखूनों का। ऐसे में मुंबई की तेजस्वी प्रभुलकर का शौक भी अनोखा है। 21 साल की तेजस्वी को टैटू का इतना शौक है कि उन्होंने अपने पूरे शरीर पर 103 टैटू कराए हुए हैं। इसके लिए तेजस्वी का नाम लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे अधिक टैटू कराने वाली भारतीय महिला के रूप में दर्ज हुआ है। तेजस्वी 17 साल की उम्र से लगातार टैटू करवा रही हैं। तेजस्वी खुद भी एक टैटू आर्टिस्ट पेंटर और मॉडल हैं।

मां बाप और परिवार ने छोड़ा साथ
टैटू को लेकर तेजस्वी के इस शौक ने उनका घर भी छुड़ा दिया। उनके माता पिता और परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया है। तेजस्वी के दोस्तों को लगता है कि वे पागल हो गई हैं। इसके अलावा हर कोई उन्हें देखकर जज करता है। वे चाहती हैं कि लोग टैटू करने वाली लड़कियों के जानें।

इसलिए बनवाया था पहला टैटू
तेजस्वी ने पहला टैटू अपने नाम यानी तेजस्वी नाम से बनवाया था। इसके पीछे कारण था कि बहुत से लोग उनके नाम का उच्चारण गलत करते थे। वे उन्हें तेजश्री पुकारते थे इससे उन्हें चिढ़ होती थी इसलिए उन्होंने ये टैटू बनवा लिया। इसके बाद टैटू बनाने को उन्होंने अपना प्रोफेशन बना लिया। तेजस्वी का कहना है कि बचपन में भी उन्हें स्कैचिंग का खास शौक था और उनकी मां चाहती थीं कि वे इसमें करियर बनाएं लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि तेजस्वी टैटू आर्टिस्ट बन जाएंगी।

'प्रेरणादायी होने चाहिए टैटू'
तेजस्वी का मानना है कि हर टैटू का एक मतलब होना चाहिए। तेजस्वी का कहना है कि- जब मैंने कुछ अलग करने के लिए कॉलेज छोड़ दिया तो सभी मुझे ताना मारने लगे। मैं उन्हें गलत साबित करना चाहती थी। मेरे शरीर पर बने सभी 103 टैटू का कोई न कोई मतलब है जिसे में अपनी जिंदगी से जोड़कर देख पाती हूं। 103 टैटू बनवाने के लिए मैंने 1 महीने में 78 टैटू यानी एक दिन में 6 टैटू बनवाए।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications