अनोखा बर्थ डे, 1.3 मिलियन लोगों को मिला न्यौता, Video वायरल

मैक्सिको में एक बर्थ डे पार्टी में 1.3 मिलियन लोग शामिल होने जा रहे है। 26 दिसंबर को होने वाली इस बर्थ डे पार्टी को लेकर तैयार किया गया वीडियो वायरल हो गया है।

नई दिल्ली। जन्मदिन की पार्टी में हम अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को बुलाते हैं, लेकिन इन दिनों एक बर्थ डे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बर्थ डे में 1.3 मिलियन लोग शामिल होंगे। जी हां चौंकिए मत, इस खास बर्थ डे में शामिल होने के लिए इन लोगों ने न्यौता स्वीकार भी कर लिया है।26 दिसंबर को होने वाली इस खास बर्थ डे पार्टी को लेकर सब काफी उत्साहित है।

birthday party has 1.3 million guests

बेटी के 15वें जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी

ये खास बर्थ डे मैक्सिको में होने वाला है। मैक्सिको की रहने वाली रूबी इबारा गार्सिया के माता पिता ने अपनी बेटी के 15वें जन्मदिन पर इन लोगों को मंत्रित किया है। रुबी के पिता ने एक वीडियो अपलोड कर अपने फेसबुक फ्रेंड्स को अपनी 15 साल की बेटी के बर्थडे पर इनवाईट किया है।

वीडियो के जरिए किया लोगों को आमंत्रित

वीडियो अपलोड होने के कुछ ही घंटो बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब तक करीब 1.3 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को देखा है और उन्होंने इस पार्टी को अटेंड करने का वादा भी किया। वीडियो में रुबी के पिता और उनकी मां भी है। उसके पिता इबारा कह रहे हैं कि मेरी बेटी के जन्‍मदिन पर सभी का वेलकम है। आप संगीत का अनंद लें।

उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर हार्स रेस का भी आयोजन किया है। उन्होंने कहा है कि वो अपनी बेटी के जन्मदिन को लेकर काफी एक्‍साइटेड है। वहीं रूबी की मां अनेल्‍डा चाहती है कि अमेरिका के नये राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना भी शामिल हों। देखें अनोखे बर्थ डे का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+