Gmail में स्पैम फोल्डर चेक कर रही थी महिला, अचानक एक Email ने बना दिया करोड़पति
आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसने सोचा भी नहीं होगा कि वह चंद मिनटों में 3 मिलियन डॉलर की मालकिन बन जाएगी।
वॉशिगटन, 22 जनवरी। इंसान की किस्मत कब और किस मोड़ पर बदलने वाली है ये कोई नहीं जानता। आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसने सोचा भी नहीं होगा कि वह चंद मिनटों में 3 मिलियन डॉलर की मालकिन बन जाएगी। दरअसल महिला जीमेल के स्पैम फोल्डर में अपने एक खोए हुए मेल को ढूंढ रही थी, तभी उसे एक ऐसा मेल दिखाई दिया जिसने उसकी किस्मत बदल दी।

स्पैम बॉक्स खोला तो खुल गई किस्मत
अमेरिका के ऑकलैंड की रहने वाली लौरा स्पीयर्स ने 31 दिसंबर को MichiganLottery.com. से एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। मिशिगन लॉटरी के मुताबिक लौरा ने न केवल लॉटरी जीती, बल्कि उनकी लॉटरी का नंबर उन 5 (2-5-30-46-61) नंबरों में से एक निकला जिसके निकलने पर लॉटरी का प्राइज 1 मिलियन डॉलर से 3 मिलियन डॉलर करने का प्रावधान किया गया था।

लौरा बोलीं मुझे भरोसा नहीं हो रहा था कि मैंने लॉटरी जीत ली है
लौरा स्पीयर्स ने कहा कि मैंने फेसबुक पर मेगा मिलियन जैकपॉट लॉटरी के बारे में एक विज्ञापन देखा था, जिसके बाद मैंने लॉटरी का टिकट खरीदने का फैसला किया। कुछ दिन बाद में अपने ईमेल के स्पैम फोल्डर में अपना एक खोया हुआ मेल देख रही थी, उसी दौरान मुझे लॉटरी जीतने का मेल दिखाई दिया। मैं इस मैसेज पर यकीन नहीं कर पा रही थी। इसलिए मैंने अपने लॉटरी अकाउंट में जाकर उस मेसेज के नंबर को मिलाया, तब जाकर मुझे इस पर यकीन हुआ।

अब मैं समय से पहले रिटायरमेंट प्लान कर सकती हूं।
मेरे लिए इस बात पर भरोसा करना बेहद मुश्किल था कि मैंने 3 मिलियन की लॉटरी जीत ली है। इसके बाद वह तुरंत मिशिगन लॉटरी के दफ्तर गईं और लॉटरी की जीती रकम के लिए दावा किया। लौरा ने कहा कि इतनी बड़ी रकम को जीतने के बाद वे अब समय से पहले ही रिटायरमेंट ले सकती है। इसके अलावा वे इस पैसे का इस्तेमाल अपने परिवार की जरूरतों के लिए करेंगी। लौरा ने कहा कि मैंने मिशिगन लॉटरी को अपने सेफ सेंडर लिस्ट में सेव कर लिया है, क्योंकि हो सकता है भविष्य में भी मेरी किस्मत दोबारा से चमक जाए।
Laura Spears got the surprise of a lifetime when she checked her spam folder and realized she'd won a million Mega Millions prize! ➡️ https://t.co/ZmCSxPDQR8 pic.twitter.com/HjFeLrL8kR
— Michigan Lottery (@MILottery) January 21, 2022












Click it and Unblock the Notifications