11 मर्दों को लूटने के बाद पकड़ में आई 'लुटेरी दुल्हन', चौंका देंगे इसके कारनामे

बैंकॉक। भारत में लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन ये दुल्हन विदेशी है। शादी के तुरंत बाद पैसे लेकर भाग जाने वाली ये दुल्हन अब तक कई मर्दों को चूना लगा चुकी है। ये इतनी सफाई से अपना काम करती है कि बेचारे मर्द इसकी चालाकी समझ ही नहीं पाते और अपनी सालों की कमाई एक झटके में गंवा देते हैं।

Bizarre

थाईलैंड में रहने वाली ये लड़की फेसबुक से अपने शिकार तलाशती थी। पहले ये लड़कों को अपना दोस्त बनाती थी उसके बाद उनसे मुलाकात करती थी। कुछ मुलाकातों के बाद ये उनके साथ संबंध बनाती थी और फिर उनसे शादी कर पैसे लेकर भाग जाती थी। ये लड़की अब तक 11 मर्दों को अपना शिकार बना चुकी है और उनसे साढ़े तीन लाख से लेकर 20 लाख तक के रुपये ले चुकी है।

लोग इस 'भगोड़ी दुल्हन' का नाम भी दे चुके हैं। भोले-भाले लड़कों से ये अपने घरवालों के नाम पर पैसे लेती थी। ये कहती थी कि इसे अपने घरवालों को पैसे वापस करने हैं। इसके प्यार में गिरफ्त मर्द भी इसे झट से पैसे दे देते थे। फेसबुक के जरिये अपना अगला शिकार तलाशने वाली इस लड़की का बुरा वक्त भी फेसबुक ही लेकर आया। किसी ने फेसबुक पर इस लड़की को लेकर चेतावनी डाली थी कि कैसे ये लड़की लोगों के पैसे ले भागती है। इसके बाद कई लोग सामने निकल कर आए जो इसका शिकार हुए थे।

इस लड़की को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और जांच जारी है। अपने पर लगे सभी आरोपों पर इस लड़की का कहना है कि मर्दों ने पैसे अपनी मर्जी से दिए थे और उसने कोई धोखाधड़ी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+