दिल्ली की सड़कों पर घूमती दिखी चुड़ैल! 'द नन' का VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार इन वीडियोज को देखने के बाद इनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक क्लिप हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक महिला दिल्ली की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है। महिला भी कोई आम नहीं बल्कि चुड़ैल जैसी लग रही है।
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सड़कों पर चुड़ैल जैसी एक महिला घूम रही है। नन बनी ये महिला काफी भयानक लग रही है और कोई भी इसे देखने के बाद डर सकता है। लेकिन ये खुलेआम ऐसे घूम रही है। किसी ने इस महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे लेकर अब लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

मेकअप भी एक कला है, जिसके जरिये किसी भी चीज को एक अलग ही रूप दिया जा सकता है। इसी का परिणाम हैं दिल्ली की एक मेकअप आर्टिस्ट, जिसने अपनी स्किल का इस्तेमाल करके इसे एक अलग ही रूप देने का फैसला किया।
बताते चलें कि वायरल हो रहा नन का ये वीडियो दिल्ली की एक मेकअप आर्टिस्ट इज़ा सेतिया का है, जिसने खुद को लोकप्रिय हॉरर फिल्म 'द नन' के डेमन नन के भयानक किरदार में बदलने का फैसला किया। उसका उद्देश्य सिर्फ अपनी मेकअप प्रतिभा का प्रदर्शन करना नहीं था, बल्कि सड़कों पर अनजान लोगों के साथ मज़ाक करना भी था। उसके परिवर्तन और उसके बाद की शरारतों की वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है, यूजर्स आर्टिस्ट के इस डरावने लुक को लेकर काफी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications