कैसे बनाए जाते हैं क्रीम रोल? फैक्ट्री का Viral VIDEO देखकर लोग हुए हैरान
हम सबकी अपने बचपन से जुड़ी कई यादें होती हैं और उन यादों में कुछ ऐसी खाने की चीजें होती हैं जिन्हें देखते ही आज भी मुंह में पानी आ जाता है। इन्हीं यादगार खाने की चीजों में क्रीम रोल भी शामिल है। जिन्हें हमारी मां बचपन में हमारे हाथों में इसे थमाकर सरप्राइज दिया करती थीं।
कई बार स्कूल से लौटते समय या अन्य मौकों पर क्रीम रोल से ही हम सब अपनी छोटी सी भूख को शांत कर लिया करते थे, लेकिन शायद ही कम लोगों ने इसे बनते हुए देखा होगा।

सोशल मीडिया पर क्रीम रोल बनाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी को अपने बचपन की यादें ताजा हो गई तो कई लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या ऐसे बनता है क्रीम रोल?
क्रीम रोल ऑल टाइम फेवरेट
ऑल टाइम फेवरेट स्वादिष्ट नाश्ता क्रीम रोल का राजस्थान के अजमेर में क्रीम रोल के थोक उत्पादन की फैक्ट्री का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वर्कर क्रीम रोल बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
36 हजार बार देखा जा चुका है ये वीडियो
वीडियो को अब तक 36 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों की पुरानी यादें इस वीडियो ने ताजा कर दी है। कुछ ने यह भी लिखा कि क्रीम रोल आज भी उनके पसंदीदा स्नैक्स में से एक है।
शेयर करने वाले को क्रीम रोल देखकर याद आया बचपन
चिराग बड़जात्या नाम के यूजर ने ये स्वादिष्ट स्नैक कैसे बनता है उसका एक वीडियो शेयर किया है। शेयर करने वाले शख्स ने लिखा मैं अपने कॉलेज के दिनों में इसे चाय के साथ खाता था। आज मैंने सीखा कि क्रीम रोल कैसे बनाए जाते हैं।
फैक्ट्री में क्रीम रोल बनाते नजर आए वर्कर
वीडियो क्लिप की शुरुआत एक आदमी द्वारा पेस्ट्री के आटे को एक पतली शीट पर पतला-पतला बेलता हे औश्र आटे को बराबर भागों में काटने के बाद आटे को गोल पाइपनुमा सिलेंडरों पर लपेटताह हें और उसे बड़े से ओवन के अंदर बेक करने के लिए रख दिया जाता है।
क्रीम रोल देखकर लोगों के मुंह में आ गया पानी
रोल बेक होने के बाद सुंदर से गोल गर्म रोल में चिकनी क्रीम से भर दिया जाता है। इसके बाद उसे बेकरी पर पैक करके भेज दिया जाता है। इस वीडियो के बैग्राउंड में तेनु मैं लव करदा...बज रहा है जो इस वीडियो को और मजेदार रहा है। कुछ लोगों ने कहा अरे इतना आसान है इसे बनाना?
I used to eat this with tea during my college days. Today I learned this is how cream rolls are made. pic.twitter.com/fzYkG9XBTo
— Chirag Barjatya (@chiragbarjatyaa) June 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications