Video: मैकेनिक ने कार को बना दिया आग उगलने वाली मशीन, वायरल हुआ वीडियो
हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा लेकर रुस के एक कार मैकेनिक ने अपनी गाड़ी को मॉडिफाई किया है। कभी साधारण सी दिखने वाली उसकी कार अब खास हो चुकी है। जी हां, उसकी कार अब आग उगलती है।
नई दिल्ली, 7 अगस्त। बेहद शानदार और एकदम अलग दिखने वाली कार खरीदने की चाह किसे नहीं रहती। हर आदमी चाहता है कि उसके पास एक शानदार गाड़ी हो। हॉलीवुड की फिल्मों में आपने काफी शानदार गाड़ियों को देखा होगा। हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा लेकर रुस के एक कार मैकेनिक ने अपनी गाड़ी को मॉडिफाई किया है। कभी साधारण सी दिखने वाली उसकी कार अब खास हो चुकी है। जी हां, उसकी कार अब आग उगलती है।

इंटरनेट पर वायरल हुई कार
अपनी इसी कलाकारी की वजह से यह कार इंटरनेट पर वायरल हो रही है। रूस के रहने वाले Vahan Mikaelyan के पास VAZ-2106 Zhiguli नाम की कार थी, जिसे लाडा 1600 के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने इसे मॉडिफाई करने का सोचा और उनकी मेहनत रंग लाई। आज दूर दूर तक उनकी इस कार की चर्चा हो रही है।

20 फीट की दूरी तक उगलती है आग
उनकी इस कार की खास बात ये है कि यह आग उगलती है और वो भी एक दो नहीं पूरे 20 फीट की दूरी तक। आग उगलने के कारण उन्होंने अपनी कार को ड्रैगन नाम दिया है। हालांकि Mikaelyan ने अपने इस प्रयोग के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है,, लेकिन उनका यह प्रयोग एकदम हटके है। इस गाड़ी की खास बात ये है कि यह पीछे से नहीं बल्कि आगे से आग छोड़ती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार के आगे के हिस्से से आग निकल रही है। आपको बता दें कि Mikaelyan का गाड़ियों के साथ यह कोई पहला प्रयोग नहीं है इससे पहले जून के महीने में उन्होंने आठ पैरों वाली कार बनाई थी। जो पहियों के बजाय पैरों पर चलती थी।

यूजर्स दे रहे हैं अलग अलग प्रतिक्रियाएं
Mikaelyan ने यह कैसे किया इसके बारे में तो वही बता सकते हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने कमेंट के माध्यम से इसकी पूरी ट्रिक बताने की कोशिश की है। जबकि कुछ यूजर्स इस वीडियो को बेहुदा बता रहे हैं। खैर जो भी हो Mikaelyan का यह प्रयोग है बड़ा शानदार।












Click it and Unblock the Notifications