बच्चों को पीठ पर बिठाकर शादी समारोह में घुसी मादा भालू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्या आप बिना निमंत्रण के किसी की शादी में दावत उड़ाने के लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन बिन बुलाए मेहमान एक शादी समारोह में घुस गए। दरअसल ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक मादा भालू

रायपुर, 19 फरवरी। क्या आप बिना निमंत्रण के किसी की शादी में दावत उड़ाने के लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन बिन बुलाए मेहमान एक शादी समारोह में घुस गए। दरअसल ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक मादा भालू और उसके दो बच्चे थे।

यह भी पढ़ें: फिल्म प्रमोशन के दौरान शख्स की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगेंगे शाहरुख खान?

छत्तीसगढ़ के एक शादी समारोह में बच्चों को साथ लेकर दावत उड़ाने पहुंचा मादा भालू

छत्तीसगढ़ के एक शादी समारोह में बच्चों को साथ लेकर दावत उड़ाने पहुंचा मादा भालू

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है, जहां एक मादा भालू अपने दो बच्चों को पीठ पर बिठाकर शादी के कार्यक्रम में घुस गई। मादा भालू को देखकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वीडियो में मादा भालू गेट से एंट्री करने के बाद सीधे स्टेज की तरफ जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं उसकी पीठ पर बैठे भालू के बच्चे शादी समारोह का आनंद लेते दिखे।

मादा भालू ने बच्चों के साथ लिया पार्टी का आनंद

मादा भालू ने बच्चों के साथ लिया पार्टी का आनंद

पहले वह मादा भालू स्टेज की तरफ जाती है और वहां थोड़ी देर रुककर आराम करती है, चारों तरफ देखती है और स्टेज को सूंघने लगती है। अच्छी बात यह हुई कि उस मादा भालू ने किसी पर हमला नहीं किया। इस खूबसूरत लम्हे को पार्टी में आए एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में उस शख्स की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वह कह रहा है, 'हमला तो नहीं करेगा।'

आईएफएस अधिकारी पवन कासवान ने शेयर किया वीडियो

आईएफएस अधिकारी पवन कासवान ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को आलोक पुतुल नाम के एक पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'शादी के रिसेप्शन के मंच पर जब अपने दो बच्चों के साथ कोई भालू पहुँच जाये तो ... ? वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले का बताया जा रहा है. जंगल कटते गये और आबादी बसती गई. अब हर हफ़्ते अख़बारों में खबर छपती है- आबादी वाले इलाक़े में पहुँचे जंगली भालू !' आलोक पुतुल के वीडियो को रिट्वीट करते हुए पवन कासवान ने लिखा- लगता है ये इस व्यवस्था से खुश नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 20,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Recommended Video

    Chhattisgarh Bijapur Encounter: CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक शहीद, 1 घायल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+