फिल्म प्रमोशन के दौरान शख्स की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगेंगे शाहरुख खान?

प्रमोशन के दौरान शख्स की मौत पर क्या सार्वजनिक माफी मांगेंगे

मुंबई, 18 फरवरी: स्टार एक्टर शाहरुख खान फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के दौरान हुई एक शख्स की मौत के मामले में परिवार से माफी मांग सकते हैं। हालांकि इस मामले में शाहरुख पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। मामले को खत्म करने के लिए गुजरात हाईकोर्ट ने ये कहा है कि वो शाहरुख खान से माफी के लिए कह सकते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या शाहरुख परिजनों से माफी मांगेगे?

क्या है शाहरुख के खिलाफ मामला

क्या है शाहरुख के खिलाफ मामला

शाहरुख खान की फिल्म रईस 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ट्रेन से गुजरात पहुंचे थे। इसी दौरान वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर शाहरुख के पहुंचने के बाद उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक शख्स की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिवार ने मौत का जिम्मेदार फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रम को बताते हुए शाहरुख खान के खिलाफ स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।

गुजरात हाईकोर्ट में पहुंचा केस

गुजरात हाईकोर्ट में पहुंचा केस

शाहरुख खान के खिलाफ दर्ज शिकायत को रद्द करने के लिए उनके वकील ने गुजरात हाईकोर्ट में पिटीशन डाली है। इस पर कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि शाहरुख के खिलाफ कोई अपराधिक मामला नहीं बनता है। ये भी सामने आया है कि मरने वाला शख्स दिल का मरीज था और उसी वजह से उसकी मौत हुई। अदालत ने हालांकि मृतक के परिजनों के वकील से कहा कि अगर वो मामले को खत्म करना चाहते हैं तो हम शाहरुख खान से माफी मांगने के लिए कह सकते हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख दी है। शाहरुख के माफी मांगने का फैसला भी तभी हो सकता है।

पठान की शूटिंग कर रहे हैं शाहरुख खान

पठान की शूटिंग कर रहे हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं। कोरोना के चलते इस फिल्म की शूटिंग रुक गई है लेकिन अब माना जा रहा है कि अगले दो महीनों में शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।

चार साल से बड़े पर्दे से दूर हैं शाहरुख

चार साल से बड़े पर्दे से दूर हैं शाहरुख

शाहरुख खान फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि पठान के बाद वो काफी बिजी रहने वाले हैं। पठान की शूटिंग खत्म होते ही कई और प्रोजेक्ट में भी उनको काम करना है। शाहरुख की डायरेक्टर एटली के साथ एक फिल्म करने की योजना हैं। शाहरुख खान जल्दी ही राजकुमार हिरानी की एक फिल्म में भी काम करते दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+