'एलियन' बनने के लिए शख्स ने खुद पर ढाए सितम, कटवा ली नाक-कान और हाथों की उंगलियां
पेरिस, 25 नवंबर। दुनिया में कई लोगों को दूसरों से अलग दिखने का शौक होता है, इसके लिए वह दर्दनाक सर्जरी भी झेल जाते हैं। लेकिन आपका जानकर हैरानी होगी की एक शख्स ने एलियन बनने की सनक में अपनी नाक, कान, होठ और यहां तक की हाथों की उंगलियों को भी कटवा चुका है। जी हां, 'ब्लैक एलियन' बनने की चाह में फ्रांस के एक शख्स ने अपना रूप-रंग ही बदलवा लिया है। उस रात के अंधेरे में कोई देख ले तो उसको दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

कटवा लिए, कान-नाक और होठ
आज हम आपको ऐसे इंसान से मिलाने जा रहे हैं जिसने खुद के एक डरावने जानवर में बदल लिया है। फ्रांस के रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुद के ब्लैक एलियन जैसा दिखने के लिए अपने शरीर पर जितने सितम किए हैं, उतने तो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। पहले ही अपनी नाक, कान और ऊपर के होंठ कटवा चुके एंथनी ने अब अपने दोनों हाथों की दो उंगलियों को भी कटवा दिया है।

आंखों के अंदर भी टैटू
इतना ही नहीं एंथनी ने अपनी आंखों के अंदर भी टैटू कराया हुआ है। अपने हाथ की दो उंगलियां कटवाने के लिए 33 वर्षीय एंथनी को मैक्सिको जाकर सजरी करानी पड़ा। उन्होंने ब्लैक एलियन की तरह दिखने के लिए अपने पूरे शरीर में टैटू बनवा लिया है। हालांकि एंथनी इतने पर भी संतुष्ट नहीं है, उनका कहना है कि अभी भी उन्हें पूरी तरह 'ब्लैक एलियन' बनने के लिए 35 प्रतिशत बदलाव की और जरूरत है।

अभी एलियन बनने का काम बाकी
एंथनी ने अपने शरीर पर कई और ऐसी सर्जरी कराई हैं जिसके लिए उन्हें काफी दर्द सहना पड़ा होगा। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एंथनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर रहा, 'अभी ये प्रोजेक्ट खत्म नहीं हुआ है, मेरा जो 'ब्लैक एलियन' बनने का सपना है उसमें से एक और प्रक्रिया अभी पूरी हुई है, जबकि 35 प्रतिशत प्रक्रिया अभी पूरी होनी है। मेरी इस सफल सर्जरी के लिए मैक्सिको को धन्यवाद।' इंस्टाग्राम पर एंथनी के लाखों फॉलोअर्स हैं।

शरीर की स्किन हटवाना चाहते हैं एंथनी
रिपोर्ट के मुताबिक एंथनी ने कई सर्जरी कराई हैं लेकिन उनका सर्जरी कराना कोई नई बात नही है। सोशल मीडिया पर उन्हें ब्लैक एलियन के नाम से जाना जाने लगा है। इसकी एक वजह यह भी है कि वह एलियंस की कहानी से काफी प्रभावित हैं। एंथनी ने फैंस को उस समय हैरान कर दिया जब उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी स्किन को हटवाना चाहते हैं और उसकी जगह मेटल लगवाना चाहते हैं। एंथनी को लोग भले ही सनकी बताते हों लेकिन शख्स को अपनी मां का पूरा समर्थन मिला है। मदर्ड डे पर उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
यह भी पढ़ें: बृहस्पति के 'चंद्रमा' पर मिले जीवन के दुर्लभ निशान, वैज्ञानिकों के हाथ लगे एलियन जिंदगी के अहम सबूत












Click it and Unblock the Notifications