200 फीट की ऊंचाई पर खराब हुआ रोलर कोस्टर, राइडर्स की थमीं सांसें, Video में देखें फिर क्या हुआ

लंदन, 28 अप्रैल। रोमांच के शौकीन लोग अपनी उत्सुकता को अलग लेवल पर ले जाने के लिए हर दिन कुछ नया ट्राई करने के फिराक में रहते हैं। रोलर कोस्टर के बारे में तो आप सभी ने सुना या देखा होगा। कुछ लोगों ने शायद खतरनाक झूले में बैठने का आनंद भी लिया हो। क्या कभी आपने सोचा है कि अगर ऊंचाई पर पहुंचकर झूले में कुछ खराबी आ जाए तो आप उस स्थिति में कैसे अपनी जान बचाएंगे? ऐसा ही एक खौफनाक वाकया ब्रिटेन के सबसे ऊंचे रोलर कोस्टर की राइड ले रहे पर्यटकों के साथ हुआ।

200 फीट की ऊंचाई पर रुका रोलर कोस्टर

200 फीट की ऊंचाई पर रुका रोलर कोस्टर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमं कुछ लोग करीब 200 फीट की ऊंचाई पर रोलर कोस्टर के ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों का दिल भी दहल गया, उनको डर था कि अगर लोग नीचे गिर गए तो उनकी मौत पक्की है। हालांकि वीडियो में ऐसा कुछ नहीं होता और सभी लोग सुरक्षित नीचे उतर जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन लोगों ने ऐसा किया क्यों?

ब्रिटेन का सबसे लंबा रोलर कोस्टर

ब्रिटेन का सबसे लंबा रोलर कोस्टर

आपको बता दें कि ऐसा किसी रोमांच की वजह से नहीं बल्कि मजबूरी में करना पड़ा। दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो द बिग वन स्टील रोलर कोस्टर का है जो ब्रिटेन के लंकाशायर में ब्लैकपूल प्लेजर बीच पर स्थित है। इस थीम पार्क को साल 1994 में खोला गया था। आपको बता दें कि एक समय में द बिग वन दुनिया में सबसे लंबा और सबसे ऊंचा रोलर कोस्टर हुआ करता था।

थम गई लोगों की सांसें

थम गई लोगों की सांसें

हालांकि यूके का यह अभी भी सबसे लंबा रोलर कोस्टर है। द बिग वन रोलर कोस्टर की लंबाई 213 फीट है। बीते रविवार समान्य दिनों की तरह ही राइडर्स के लिए रोलर कोस्टर को चालू किया गया लेकिन अचानक इसमें कुछ खराबी आ गई। रोलर कोस्टर जब ट्रैक पर रुका तो वह सबसे ऊंचे पॉइंट पर था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पैदल नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video: महिला ने Toilet Seat में तैयार की पार्टी ड्रिंक, अनजान मेहमानों ने गिलास भर-भरकर छलकाए जाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+